मुंबई के पूर्व पुलिस प्रमुख परमबीर सिंह के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार ने जांच का दिया आदेश

मुंबई : महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों में 'प्रारंभिक जांच' का आदेश दिया है. मालूम हो कि बाद में परमबीर सिंह का तबादला होम गार्ड में कर दिया गया था.

मुंबई : महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों में ‘प्रारंभिक जांच’ का आदेश दिया है. मालूम हो कि बाद में परमबीर सिंह का तबादला होम गार्ड में कर दिया गया था.

मालूम हो कि मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था. साथ ही अनिल देशमुख के खिलाफ एक जनहित याचिका भी दायर की थी.

राज्य के गृह विभाग ने 20 अप्रैल को जारी एक आदेश में पुलिस महानिदेशक संजय पांडेय को सिंह के खिलाफ सहायक पुलिस निरीक्षक अनूप डांगे द्वारा दो फरवरी को दर्ज शिकायत की ‘प्रारंभिक जांच’ करने को कहा.

अनूप डांगे की शिकायत में परमबीर सिंह पर भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगाया गया है. गृह विभाग का यह आदेश मंगलवार को उपलब्ध हुआ. पांडेय को सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) द्वारा तैयार एक रिपोर्ट पर भी गौर करने के लिए कहा गया है, जिसे सात अप्रैल को पेश किया गया था.

आदेश में कहा गया है, ”सहायक पुलिस निरीक्षक अनूप डांगे द्वारा उठाये गये सभी बिंदुओं के आधार पर प्रारंभिक जांच रिपोर्ट तैयार की जानी चाहिए और राज्य सरकार को जल्द-से-जल्द पेश की जानी चाहिए.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >