Maharashtra CM News: पीएम मोदी के फोन के बाद शिंदे का तेवर डाउन, बोले- बीजेपी का सीएम मंजूर, देखें VIDEO

Maharashtra CM News: महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा ? इसपर से अब तक पर्दा नहीं उठ पाया है. कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार रेस में बने हुए हैं. महाराष्ट्र से दिल्ली तक नेताओं की दौड़ जारी है.

Maharashtra CM News: महाराष्ट्र में अगले मुख्यमंत्री का रास्त साफ हो चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक फोन ने एकनाथ शिंदे के तेवर को डाउन कर दिया है. शिंदे ने ठाणे में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए साफ कर दिया कि सरकार बनाने में उनकी तरफ से कोई अड़चन नहीं है. उन्होंने कहा, बीजेपी का हर फैसला उन्हें मंजूर होगा. शिंदे ने कहा, ”मैंने मंगलवार को प्रधानमंत्री से बात की और उन्हें बताया कि (महाराष्ट्र में) सरकार बनाने में हमारी तरफ से कोई बाधा नहीं है. आप फैसला करें. बीजेपी का फैसला अंतिम है. उन्होंने कहा, एनडीए का नेता कौन है? प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह. इसलिए, मैंने उन दोनों को फोन किया कि महाराष्ट्र में सरकार बनाने में हमारी तरफ से कोई समस्या नहीं है. आप फैसला करें और हम फैसला स्वीकार करेंगे. मुख्यमंत्री पद के बारे में भाजपा के वरिष्ठ नेता जो भी फैसला करेंगे, उनके उम्मीदवार को शिवसेना पूरी तरह से समर्थन देगी”. प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में शिंदे ने सबसे पहले भारी समर्थन के लिए जनता को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा, इससे पहले ऐसी जीत कभी नहीं हुई थी.

हम नाराज होने वाले लोग नहीं…

महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने कहा, पिछले 2-4 दिनों से आपने अफवाहें देखी होंगी कि कोई नाराज है. हम नाराज होने वाले लोग नहीं हैं.

मैंने अपने आप को कभी भी मुख्यमंत्री नहीं समझा: शिंदे

एकनाथ शिंदे ने कहा, एमवीए के रुके काम को हमने आगे बढ़ाया. चुनाव में हमारे काम का असर दिखा. शिंदे ने कहा, मैंने अपने आप को कभी भी मुख्यमंत्री नहीं समझा और आम आदमी बनकर काम किया. मेरे लिए मुख्यमंत्री का मतलब ‘कॉमन मैन’ है.

शिंदे ने पीएम मोदी और अमित शाह की तारीफ की

महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हमेशा मेरा समर्थन किया है. पीएम मोदी ने कहा था, मैं हमेशा आपके लिए चट्टान की तरह खड़ा हूं. शिंदे ने देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार की भी जमकर तारीफ की.

शिंदे ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

शिंदे ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. फडणवीस और अजित पवार के साथ शिंदे ने मंगलवार को राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन से मुलाकात की थी. राज्यपाल ने शिंदे को शपथ ग्रहण तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री रहने को कहा.

बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी नेताओं को बुलाया गया दिल्ली

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 का रिजल्ट 23 नवंबर को आया था, लेकिन 4 दिन बीत जाने के बाद भी मुख्यमंत्री पद को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है. इस बीच बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस को दिल्ली बुलाया गया है. साथ ही शिवसेना और एनसीपी नेताओं को भी दिल्ली बुलाया गया है.

Also Read: Maharashtra CM Suspense : महाराष्ट्र का नया सीएम कौन? नहीं चलेगा बिहार वाला फार्मूला

विधानसभा का कार्यकाल मंगलवार को समाप्त

मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल मंगलवार को समाप्त हो गया. अब नयी सरकार का सभी को इंतजार है. लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी संशय के बीच नयी सरकार की स्थिति स्पष्ट होती नजर नहीं आ रही है.

शिवसेना ने एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाये जाने की मांग की

शिवसेना प्रवक्ता संजय शिरसाट ने संकेत दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं से एकनाथ शिंदे, फडणवीस और अजित पवार की चर्चा होने के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी. इससे पहले उन्होंने कहा था कि चूंकि विधानसभा चुनाव शिंदे के नेतृत्व में लड़ा गया, इसलिए लोगों में यह आम धारणा है कि उन्हें मुख्यमंत्री बने रहना चाहिए.

रामदास आठवले के अनुसार फडणवीस बनेंगे मुख्यमंत्री

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने दावा कर दिया है कि बीजेपी नेतृत्व ने देवेंद्र फडणवीस को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया है, हालांकि पार्टी द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की गई है. उन्होंने कहा, एकनाथ शिंदे को केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है.

महायुति ने 230 सीटें जीतकर रचा इतिहास

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन किया और 288 में से 230 सीट पर जीत दर्ज की. महायुति के घटक दल बीजेपी ने 132, शिंदे नीत शिवसेना ने 57 और अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने 41 सीट हासिल की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >