Maharashtra Flood Relief Package: बाढ़ से 68 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद- सीएम फडणवीस ने 310628 करोड़ के राहत पैकेज की घोषणा की

Maharashtra Flood Relief Package: महाराष्ट्र में भारी बारिश और बाढ़ से भारी तबाही मची है. सबसे ज्यादा प्रभावित किसान हुए हैं. लेकिन महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस ने किसानों को बड़ी राहत दी है. सरकार ने बाढ़ राहत पैकेज की घोषणा कर दी है.

Maharashtra Flood Relief Package: भारी बारिश और बाढ़ के कारण समूचे महाराष्ट्र में 68.69 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लगी फसलें नष्ट हो गईं. बाढ़ ने मराठवाड़ा और आसपास के इलाकों को बुरी तरह प्रभावित किया है.

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 310628 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किसानों को राहत देते हुए कहा, “हम राज्य में बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए 31,0628 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा कर रहे हैं. हम रबी फसलों की बुवाई के लिए प्रति हेक्टेयर 10,000 रुपये का अतिरिक्त मुआवजा दे रहे हैं. हमारा प्रयास है कि हमारे किसान फिर से अपने पैरों पर खड़े हो सकें.”

राहत पैकेज महाराष्ट्र के 36 में से 29 जिलों में हुए नुकसान की भरपाई करेगा

मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया कि राज्य में बाढ़ और भारी बारिश के कारण 68 लाख हेक्टेयर से ज़्यादा फसलें बर्बाद हो गई हैं. राहत पैकेज महाराष्ट्र के 36 में से 29 जिलों में हुए नुकसान की भरपाई करेगा. मुख्यमंत्री ने बताया कि मुआवज़ा पैकेज के तहत 29 ज़िले और 253 तालुका, जिनमें 2,059 राजस्व मंडल शामिल हैं, शामिल हैं.

47000 रुपये प्रति हेक्टेयर नकद राशि दी जाएगी

देवेंद्र फडणवीस ने कहा- राहत पैकेज में 47,000 रुपये प्रति हेक्टेयर नकद राशि शामिल होगी, इसके अलावा मनरेगा के माध्यम से प्रति हेक्टेयर 3 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि प्रदान की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >