Maharashtra Elections 2024: NCP शरद गुट ने 22 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, चाचा-भतीजे में टक्कर

Maharashtra Elections 2024: एनसीपी (शरदचंद्र पवार गुट) ने शनिवार को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की. दूसरी सूची में 22 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई.

Maharashtra Elections 2024: एनसीपी (शरदचंद्र पवार गुट) के उम्मीदवारों की दूसरी सूची की घोषणा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने की. उन्होंने कहा, अब तक 67 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है और हम सभी जगहों पर जीतेंगे. उन्होंने कहा, सभी (कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी-एससी) करीब 90 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं, 2-3 सीटें कम या ज्यादा होंगी.

चाचा अजित पवार को चुनौती देंगे भतीजा युगेंद्र

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए 45 प्रत्याशियों की अपनी पहली सूची जारी की थी. जिसमें बारामती सीट से युगेंद्र पवार को उम्मीदवार बनाया गया है. युगेंद्र इस सीट पर अपने चाचा एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को चुनौती देंगे. पिछले साल अपने चाचा और पार्टी संस्थापक शरद पवार से अलग होकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष बने अजित पवार पुणे जिले के बारामती विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक हैं. उनकी पार्टी ने पहले ही घोषणा कर दी है कि अजित अपनी पारंपरिक सीट से चुनाव लड़ेंगे. युगेंद्र (32) अजित पवार के छोटे भाई श्रीनिवास पवार के बेटे हैं. महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के तहत 20 नवंबर को मतदान होगा जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी.

पहली सूची में इन्हें दी गई टिकट

राकांपा (एसपी) की सूची में शामिल अन्य लोगों में पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल (इस्लामपुर), जितेंद्र आव्हाड (मुंब्रा-कलवा), अनिल देशमुख (काटोल), हर्षवर्द्धन पाटिल (इंदापुर) और दिवंगत आर आर पाटिल के बेटे रोहित पाटिल (तासगांव-कवथेमहांकल) का नाम शामिल हैं. रोहित पाटिल पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं. पवार परिवार के पारंपरिक गढ़ बारामती में हाल के लोकसभा चुनावों में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार और उनकी ननद सुप्रिया सुले के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. सुले बारामती सीट से सांसद हैं. वह शरद पवार की बेटी और अजित की (चचेरी) बहन हैं. सुले ने 1.50 लाख से अधिक मतों से जीत हासिल की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >