Maharashtra Election Voting : बॉलीवुड के इन एक्टरों ने किया मतदान, सचिन तेंदुलकर भी पहुंचे वोट डालने

Maharashtra Election 2024 Voting: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है. कई बड़े नेता सुबह-सुबह ही वोट डालने पहुंचे. बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस भी मतदान करने पहुंचे.

Maharashtra Election Voting: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है. यहां सत्तारूढ़ बीजेपी नीत महायुति सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, जबकि विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) मजबूत वापसी की उम्मीद कर रहा है. एक्टर सोनू सूद, अक्षय कुमार,अभिनेता सुनील शेट्टी, अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया देशमुख, फिल्म निर्माता सुभाष घई, एक्ट्रेस अनीता राज, गायक विशाल ददलानी, अभिनेता सलमान खान, कार्तिक आर्यन, राजकुमार राव, शुभा खोटे, फिल्म निर्माता फरहान अख्तर ने वोट डाल दिया है. क्रिकेट जगत के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है.

अभिनेता तुषार कपूर, प्रेम चोपड़ा, अनुपम खेर, निर्देशक मेघना गुलज़ार, गीतकार गुलजार 11 बजे के बाद वोट डालने पहुंचे.

सभी 288 विधानसभा सीट पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया और यह शाम छह बजे तक जारी रहेगा. मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी. न्यूज एजेंसी पीटीआई से एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि 9.7 करोड़ से अधिक मतदाता 4,136 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत का फैसला करेंगे.

किस पार्टी के कितने उम्मीदवार चुनावी मैदान में?

महायुति में बीजेपी 149 सीट पर, शिवसेना 81 सीट पर चुनाव लड़ रही है और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने 59 निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवार खड़े किए हैं. महा विकास आघाडी (एमवीए) में कांग्रेस ने 101 उम्मीदवार, शिवसेना (यूबीटी) ने 95 और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) ने 86 उम्मीदवार खड़े किए हैं. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) सहित छोटी पार्टियां भी चुनाव लड़ रही हैं, बसपा ने 237 और एआईएमआईएम ने 17 उम्मीदवार उतारे हैं.

Read Also : Maharashtra Election 2024 : विदर्भ क्षेत्र जिसका महाराष्ट्र में उसकी सरकार, जानें ऐसा क्यों

Mumbai: former cricketer sachin tendulkar, wife anjali and daughter sara show their fingers marked with indelible ink after casting votes at a polling station during the maharashtra assembly elections, in mumbai

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >