Maharashtra Political Crisis: उद्धव ठाकरे इस्तीफा नहीं देंगे, जरूरत पड़ी तो बहुमत साबित करेंगे: राउत

Maharashtra Political Crisis updates: शिवसेना के सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इस्तीफा नहीं देंगे. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी, तो उद्धव ठाकरे विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे. उद्धव ठाकरे ने अपना सरकारी आवास खाली कर दिया है.

Live Updates
3:28 AM. 23 Jun 22 9:58 PM. 22 Jun

उद्धव ठाकरे ने सरकारी आवास खाली किया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपना सरकारी आवास वरसा बंगलो खाली कर दिया है. अपने सामान के साथ उद्धव ठाकरे आज रात को अपने पैतृक आवास मातोश्री लौट रहे हैं.

3:28 AM. 23 Jun 22 9:58 PM. 22 Jun

उद्धव ठाकरे इस्तीफा नहीं देंगे, जरूरत पड़ी तो बहुमत साबित करेंगे

शिवसेना के सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इस्तीफा नहीं देंगे. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी, तो उद्धव ठाकरे विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे. आज देर शाम तक उद्धव ठाकरे से कांग्रेस और एनसीपी के नेताओं की मुलाकात का दौर जारी रहा.

3:28 AM. 23 Jun 22 9:58 PM. 22 Jun

रावसाहेब दानवे ने कहा- भाजपा के संपर्क में नहीं शिवसेना के विधायक

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के घर हुई बैठक के बाद भाजपा नेता रावसाहेब दानवे ने कहा कि शिवसेना का कोई भी विधायक उनके संपर्क में नहीं है. भाजपा सरकार बनाने का दावा पेश नहीं करेगी.

3:28 AM. 23 Jun 22 9:58 PM. 22 Jun

शरद पवार ने कल एनसीपी विधायकों की बैठक बुलायी

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सुप्रीमो शरद पवार ने कल यानी गुरुवार को अपने विधायकों की बैठक बुलायी है. महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के बीच इस बैठक को बहुत अहम माना जा रहा है.

3:28 AM. 23 Jun 22 9:58 PM. 22 Jun

उद्धव ठाकरे से मिलने सीएमओ पहुंचे एनसीपी चीफ शरद पवार

महाराष्ट्र में उत्पन्न राजनीतिक संकट के बीच एनसीपी चीफ शरद पवार प्रदेश के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मिलने के लिए पहुंचे हैं.

3:28 AM. 23 Jun 22 9:58 PM. 22 Jun

शरद पवार और सोनिया गांधी ने मुझ पर विश्वास किया

उद्धव ठाकरे ने कहा कि वर्ष 2019 में जब तीन पार्टियां एक साथ आयीं थीं, तब शरद पवार ने मुझसे कहा कि मुझे मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालनी होगी. मेरे पास इसका कोई अनुभव नहीं था. लेकिन, मैंने जिम्मेदारी को स्वीकार किया. शरद पवार और सोनिया गांधी ने मेरी काफी मदद की. उन्होंने मुझ पर विश्वास किया.

मुख्य बातें

Maharashtra Political Crisis updates: शिवसेना के सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इस्तीफा नहीं देंगे. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी, तो उद्धव ठाकरे विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे. उद्धव ठाकरे ने अपना सरकारी आवास खाली कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >