किसी ने निगल लिया फॉर्म! किसी ने की चोरी… महाराष्ट्र निकाय चुनाव में टिकट के दावेदारों ने पार की हदें

Maharashtra Civic Election: महाराष्ट्र में महानगरपालिकाओं के आगामी चुनावों को लेकर टिकट के दावेदारों ने हदें पार कर दीं हैं. किसी पर चोरी के आरोप लग रहे हैं तो किसी पर फॉर्म को फाड़कर निगल जाने के. चंद्रपुर के बीजेपी अध्यक्ष सुभाष कासंगोत्तुवार पर प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण की ओर से हस्ताक्षरित एक दस्तावेज में कुछ नामांकित व्यक्तियों के नाम बदलने का आरोप लगा. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Maharashtra Civic Election: महाराष्ट्र में महानगरपालिकाओं के आगामी चुनावों को लेकर टिकट के दावेदारों ने हदें पार कर दीं हैं. टिकट पाने को बेताब दावेदारों और उनके समर्थक अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात देने के लिए चोरी से लेकर, कागजात निगलने या पुराने बयानों को तूल देने जैसे तमाम हथकंडे अपना रहे हैं.  उनका एकमात्र ध्यान फॉर्म ‘ए’ और ‘बी’ पर था जो आवश्यक दस्तावेज हैं जिनके माध्यम से कोई राजनीतिक दल चुनावों में किसी उम्मीदवार को अपना उम्मीदवार घोषित करता है.

फॉर्म को फाड़कर निगल लिया?

शिवसेना के उद्धव कांबले गलत कारणों से तब चर्चा में आ गए, जब उन्होंने पुणे में अपनी ही पार्टी के एक प्रतिद्वंद्वी के एबी फॉर्म को कथित तौर पर फाड़कर निगल लिया. भारतीय जनता पार्टी ने जब शिल्पा दत्ता केलुस्कर से मुंबई के सायन इलाके में जारी किया गया एबी फॉर्म लौटाने को कहा, तो उन्होंने इसे ईमानदारी से लौटा दिया. हालांकि, भाजपा-शिवसेना गठबंधन की आधिकारिक उम्मीदवार को उस समय हैरानी हुई जब उन्हें पता चला कि केलुस्कर ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. बीजेपी ने उन पर पार्टी कार्यालय से फॉर्म चुराने का आरोप लगाया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

फॉर्म छीनने का किया गया प्रयास!

नासिक में नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन (30 दिसंबर) अफरा-तफरी और हंगामे का माहौल रहा. सूत्रों के मुताबिक, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि खत्म होते ही बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नामांकन फॉर्म ले जा रही एक कार का पीछा किया. पार्टी कार्यकर्ताओं ने उस बंगले में भी जबरदस्ती घुसने की कोशिश की जहां नामांकन फॉर्म बांटे जा रहे थे. कुछ कार्यकर्ताओं ने तो फॉर्म छीनने का भी प्रयास किया. पुणे में पूजा मोरे-जाधव के पुराने बयान फिर से उनके लिए मुसीबत बन गए. उनके प्रतिद्वंद्वियों ने मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनकी पत्नी के खिलाफ पूजा की निजी टिप्पणियां दिखाते हुए पुराने वीडियो सामने ला दिए. पूजा ने दावा किया कि ये टिप्पणियां किसी और लड़की ने की थी, लेकिन इसके बावजूद बीजेपी ने उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी.

नाम बदलने का आरोप

चंद्रपुर के बीजेपी अध्यक्ष सुभाष कासंगोत्तुवार पर प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण की ओर से हस्ताक्षरित एक दस्तावेज में कुछ नामांकित व्यक्तियों के नाम बदलने का आरोप लगा. पार्टी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से हटा दिया. नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि (दो जनवरी) को मची अफरा-तफरी के बीच, नागपुर में एक उम्मीदवार के समर्थकों ने उसे उसके घर में बंद कर दिया ताकि वह अपना नामांकन पत्र वापस न ले सके. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप के बाद ही उम्मीदवार ने नामांकन वापस लिया. राज्य में 29 महानगरपालिकाओं के लिए चुनाव 15 जनवरी को होंगे और मतगणना अगले दिन होगी. (भाषा इनपुट)

Also Read: BMC Election: वोट चोरी के बाद अब उम्मीदवारों की भी चोरी, उद्धव ठाकरे ने लगाया बड़ा आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >