Shirdi Bus Accident: महाराष्ट्र के नासिक में भीषण हादसा, बस और ट्रक की टक्कर, 10 की मौत

Shirdi Bus Accident: मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बस में मुंबई के अंबरनाथ के यात्री सवार थे, जो शिर्डी दर्शन को आ रहे थे. हादसा पाथेर गांव के पास हुआ. यह गांव सिन्नर-शिरडी हाईवे पर पड़ता है.

Shirdi Bus Accident: महाराष्ट्र में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसे की खबर आयी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई से शिर्डी आ रही टूरिस्ट बस की नासिक-शिर्डी हाईवे पर एक ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गयी जिसमें कुल 45 यात्री सवार थे. 10 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि अन्य घायल हो गये.

मृतकों में 7 महिला, दो बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं. घायलों को नजदीकी साईंबाबा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन से आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत बचाव में लग गये. हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.


पुलिस ने दी ये जानकारी

पुलिस की ओर से बताया गया कि महाराष्ट्र में नासिक-अहमदनगर राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक निजी बस और ट्रक के बीच टक्कर में 10 लोगों की मौत गयी जबकि कई अन्य घायल हो गये.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसा मुंबई से करीब 180 किलोमीटर दूर नासिक की सिन्नार तहसील में पठारे शिवर के पास सुबह करीब सात बजे हुआ. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मरने वालों में सात महिलाएं, दो बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं. घायलों को सिन्नार के ग्रामीण अस्पताल और यशवंत अस्पताल ले जाया गया. अधिकारियों ने बताया कि कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतक संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >