Mahakumbh 2025 : महाकुंभ एकता का ऐसा महायज्ञ होगा जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में होगी, बोले पीएम मोदी

Mahakumbh 2025 : पीएम मोदी ने महाकुंभ के साथ ही प्रयागराज के विकास को भी नई दिशा दी. करीब 7000 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ उन्होंने किया. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रधानमंत्री ने कुम्भ ‘सहायक’ चैटबॉट का भी शुभारंभ किया.

Mahakumbh 2025 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को प्रयागराज पहुंचे. इस दौरान उन्होंने महाकुंभ मेला 2025 के लिए विकास कार्यों का निरीक्षण किया. प्रधानमंत्री ने करीब 7000 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शुभारंभ भी इस दौरान किया. प्रधानमंत्री ने संगम नोज पर पूजा अर्चना की. अक्षय वट और लेटे हनुमान मंदिर के दर्शन भी पीएम मोदी ने किए. इसके साथ ही पीएम ने कुंभ ‘सहायक’ चैटबॉट का शुभारंभ भी किया.

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ”मैं महाकुंभ को सफल बनाने के लिए दिन-रात काम कर रहे श्रमिकों और सफाई कर्मचारियों को बधाई देता हूं. प्रयागराज की इस धरती पर एक नया इतिहास रचा जा रहा है. अगले साल महाकुंभ का आयोजन देश की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक पहचान को नई ऊंचाई पर स्थापित करेगा. यदि मुझे एक वाक्य में इस महाकुंभ का वर्णन करना हो तो मैं कहूंगा कि यह एकता का ऐसा महायज्ञ होगा जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में होगी. मैं आप सभी को इस आयोजन की भव्य और दिव्य सफलता की शुभकामनाएं देता हूं.

पेयजल और बिजली से संबंधित परियोजनाओं का किया गया शुभारंभ

स्वच्छ और निर्मल गंगा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री मोदी ने गंगा नदी की ओर जाने वाले छोटे नालों को रोकने, टैप करने, मोड़ने और उपचारित करने की परियोजनाओं का उद्घाटन किया. इससे नदी में बिना उपचार वाले जल का गंगा नदी में पहुंचना पूरी तरह से रोक पाना सुनिश्चित होगा. पेयजल और बिजली से संबंधित विभिन्न इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया गया.

Read Also : Mahakumbh 2025 : 44 वेबसाइट रडार पर, साइबर अपराधियों पर योगी के योद्धा की पैनी नजर

प्रमुख कॉरिडोर का उद्घाटन पीएम मोदी ने किया

प्रधानमंत्री ने मंदिर के प्रमुख कॉरिडोर का भी उद्घाटन किया. इनमें भारद्वाज आश्रम कॉरिडोर, श्रृंगवेरपुर धाम कॉरिडोर, अक्षयवट कॉरिडोर, हनुमान मंदिर कॉरिडोर आदि शामिल हैं. इन परियोजनाओं से श्रद्धालुओं की पहुंच आसान होगी और आध्यात्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >