Mahavikas Aghadi News: महाविकास अघाड़ी में दरार, उद्धव के नेता के पोस्ट पर भड़के अबू आजमी, MVA छोड़ने की दी धमकी

Mahavikas Aghadi News: महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अबू आजमी ने शनिवार को महाविकास अघाड़ी से अलग होने की धमकी दे डाली.

Mahavikas Aghadi News: उद्धव ठाकरे गुट के नेता ने बाबरी मस्जिद को लेकर जो ट्वीट किया था, उससे महाराष्ट्र की राजनीति में उबाल आ गई है. समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी ने शिवसेना यूबीटी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर ऐसा ही रवैया रहा, तो MVA गठबंधन अधिक दिनों तक नहीं चलेगी.

तो टूट जाएगी महाविकास अघाड़ी

सपा के प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी ने अपने सहयोगी दल शिवसेना यूबीटी को धमकी देते हुए कहा कि अगर ऐसा ही रवैया रहा तो महा विकास अघाड़ी में टूट हो सकती है. उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि अगर ऐसी चीजें होती रहीं तो महा विकास अघाड़ी जारी नहीं रहेगी. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शर्मनाक हार के बाद से ही महाविकास अघाड़ी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है.

Also Read: Integration of 565 Princely States 4: भोपाल के नवाब को चाहिए था पाकिस्तान का साथ, सरदार पटेल को लिखा था ये पत्र

उद्धव गुट के नेता ने बाबरी मस्जिद पर क्या किया था ट्वीट

शिवसेना-यूबीटी के नेता मिलिंद नार्वेकर ने हाल ही में एक्स पर एक पोस्ट डाला था, जिसमें उन्होंने बाबरी मस्जिद विध्वंस से जुड़ी एक तस्वीर शेयर की थी. जिसमें बाला साहेब ठाकरे की बात को कोट किया था, ‘जिन्होंने ये किया मुझे उन पर गर्व है’. इसी पोस्ट पर अबू आजमी नाराज हो गए और उन्होंने गठबंधन खत्म करने की धमकी दे डाली.

बांग्लादेश में जो रहा है, यहां तो उससे ज्यादा हो रहा है : अबू आजमी

शिवसेना – यूबीटी द्वारा अयोध्या में बाबरी मस्जिद को ध्वस्त करने वालों को कथित तौर पर समर्थन करने पर, महाराष्ट्र सपा अध्यक्ष अबू आजमी ने कहा, वे (शिवसेना – यूबीटी) कह रहे थे कि वे अब धर्मनिरपेक्ष हो गए हैं – क्योंकि वे कांग्रेस, एनसीपी-एसपी और सपा के साथ गठबंधन में थे. हारने के बाद, उन्होंने वही करना शुरू कर दिया जो वे करते थे. आजमी ने आगे कहा, ‘किसी मुसलमान ने मंदिर के नीचे मस्जिद है, ऐसा मुद्दा आज तक नहीं उठाया. किसी मुसलमान ने मंदिर के प्रांगण में बाजा बजाकर डिस्टर्बेंस नहीं किया. मुसलमान तो मंदिर के आगे ठंडा पानी पिलाना चाहता है’. उन्होंने आगे कहा, ‘आज जो बांग्लादेश में हो रहा है, यहां तो उससे ज्यादा हो रहा है’. ‘डीएनए आपका और उनका एक है. हमारा डीएनए एक कैसे हो सकता है’.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials) अरबिंद शैक्षणिक रूप से भी पत्रकारिता और क्षेत्रीय विषयों के गहरे जानकार हैं:

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >