महाकुंभ 2025 की सुरक्षा में तैनात होंगे 50 हजार जवान, सीएम योगी आदित्यनाथ ने तैयारी का लिया जायजा

Maha Kumbh 2025 security deployed 50 thousand soldiers: महाकुंभ की तैयारी तेजी से हो रही है. मेला में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर खास ध्यान दिया गया है. सुरक्षा में 50 हजार से अधिक जवान तैनात होंगे.

Maha Kumbh 2025 security deployed 50 thousand soldiers: महाकुंभ में सुरक्षा को लेकर खास तैयारी की गई है. आतंकी खतरों, साइबर हमलों, हमलावर ड्रोन और मानव तस्करी से निपटने के लिए चप्पे-चप्पे पर ड्रोन लगाए गए हैं. सुरक्षा में 50 हजार से अधिक जवान तैनात किए जाएंगे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को तैयारियों का जायजा लिया. समीक्षा करने के बाद सीएम योगी ने प्रेस को संबोधित भी किया. उन्होंने बताया कि इस बार महाकुंभ को लेकर किस तरह से तैयारी हो रही है. श्रद्धालुओं को किसी तरह से कोई परेशानी न हो, इसको लेकर खास ध्यान दिया जा रहा है.

सीएम योगी बोले- पहली बार लोग देखेंगे गंगा रिवरफ्रंट

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “मैं यहां कुंभ को लेकर चल रहे कार्यों की समीक्षा करने आया हूं. उत्तर प्रदेश जल बोर्ड और सिंचाई विभाग स्वच्छ गंगा के दर्शन सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं. प्रदूषित पानी को नदी में जाने से रोकने के लिए काम किया जा रहा है. पहली बार लोग गंगा रिवरफ्रंट देखेंगे. इसके 30 दिसंबर तक बनकर तैयार होने की उम्मीद है. स्वास्थ्य विभाग ने 100 बेड का अस्थायी अस्पताल बनाया है. पहली बार तीर्थयात्रियों को प्रयागराज की झांकी देखने को मिलेगी.”

Akso Read: Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में फ्री में मिलेगा भोजन, खास व्यवस्था की गई है श्रद्धालुओं के लिए

योगी आदित्यनाथ ने दशाश्वमेध घाट पर की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुंभ 2025 पर्व की तैयारियों की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने प्रयागराज के दशाश्वमेध घाट पर पूजा-अर्चना की. उन्होंने गंगा आरती भी की.

13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलेगा महाकुंभ मेला

हर 12 साल में होने वाला महाकुंभ प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा. महाकुंभ में करीब 45 करोड़ तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >