मध्य प्रदेश को मिलेगा नया चेहरा? सीएम पद की रेस में ये नाम आगे

मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां ओबीसी की आबादी करीब 48 फीसदी है. प्रदेश में बीजेपी ने दमदार वापसी की है जिसके बाद मुख्यमंत्री को लेकर मंथन जारी है. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो चुकी है जिसके बाद सबकी नजर मध्य प्रदेश पर टिकी हुई है.

पिछले दिनों पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए जिसमें से तीन राज्यों में बीजेपी ने कांग्रेस को पटखनी दी और सरकार बनाने में सफल रही. इसके बाद तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री को लेकर मंथन जारी है. इन तीनों राज्यों में से एक राज्य छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो चुकी है. जी हां…छत्तीसगढ़ में विधायक दल का नेता चुनने के लिए बीजेपी के नवनिर्वाचित 54 विधायकों की अहम बैठक हुई जिसमें विष्णुदेव साय को प्रदेश का सीएम बनाने पर सहमति बनी. इसके बाद अब सबके मन में सवाल उठ रहा है कि क्या किसी नये फेस को बीजेपी शेष बचे दोनों राज्यों में प्रदेश की कमान सौंपेगी. इस बीच एक बड़ी खबर मध्य प्रदेश से आ रही है. खबरों की मानें तो मध्य प्रदेश में बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायक सोमवार को विधायक दल का नेता चुनने के लिए बैठक करने वाले हैं.

Also Read: मध्य प्रदेश को मिलेगा नया चेहरा? छत्तीसगढ़ के बाद सबकी नजर एमपी पर, सीएम पद की रेस में ये नाम आगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >