Lumpy Skin Disease: देश में तेजी से फैल रहा लंपी वायरस, मवेशी हो रहे संक्रमित, जानें क्या है लक्षण

राजस्थान में लंपी बीमारी को लेकर भाजपा ने जमकर प्रदर्शन किया. भाजपा ने गोवंश में फैले लंपी चर्म रोग, युवाओं में बेरोजगारी तथा कानून व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन किया. भाजपा ने किसानों को 50 हजार रुपये मुआवजा देने की मांग की.

देश में इस समय लंपी वायरस तेजी से अपना पैर पसार रहा है. जिससे बड़ी संख्या में मवेशी बीमार हो रहे हैं. झारखंड, गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान में मवेशियों में बीमारी फैलने की खबर सामने आ रही है.

राजस्थान में खोला गया आइसोलेशन सेंटर

राजस्थान में तेजी से फैल से रहे लंपी वायरस को देखते हुए उदयपुर में आइसोलेशन सेंटर खोला गया है. पशुपालन विभाग के अपर निदेशक ने बताया, स्वस्थ मवेशी संक्रमितों के संपर्क में आने से बीमार हो रहे हैं. संक्रमित पशुओं के इलाज के लिए यहां आइसोलेशन सेंटर खोला गया है.

Also Read: Lumpy Skin Virus : झारखंड में भी पैर पसार रहा लंपी वायरस, पशुओं की मौत से बढ़ गयी है पशुपालकों की चिंता

राजस्थान में लंपी को लेकर सड़क पर उतरे भाजपायी

राजस्थान में लंपी बीमारी को लेकर भाजपा ने जमकर प्रदर्शन किया. भाजपा ने गोवंश में फैले लंपी चर्म रोग, युवाओं में बेरोजगारी तथा कानून व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन किया. भाजपा ने किसानों को 50 हजार रुपये मुआवजा देने की मांग की.

छत्तीसगढ़ में लंपी रोग का एक भी मामला नहीं, सीमाओं पर रखी जा रही नजर

छत्तीसगढ़ सरकार ने मवेशियों में होने वाले लंपी रोग की रोकथाम के लिए सीमाओं पर जांच शुरू कर दी है. राज्य में इस बीमारी का अभी तक एक भी मामला सामने नहीं आया है. इस रोग की आशंका को देखते हुए पशु चिकित्सा विभाग का मैदानी अमला बीते एक महीने से सतर्क है तथा गांवों में भ्रमण कर पशु पालकों को इस रोग से पशुओं को बचाने का उपाय बता रहा है. पशुओं में लंपी चर्म रोग का मामला राजस्थान, गुजरात और अन्य राज्यों में सामने आते ही छत्तीसगढ़ में पशुओं को उससे बचाने के लिए संचालक (पशु चिकित्सा सेवाएं) ने पिछले माह दिशा निर्देश जारी कर अधिकारियों को विशेष सावधानी बरतने के लिए कहा था.

राजस्थान से चोरी-छिपे मप्र लाए गए गोवंश के 22 बछड़ों की मौत, 14 बछड़े अलग रखे गए

लम्पी चर्म रोग से जूझ रहे राजस्थान से तस्करी के जरिये मध्यप्रदेश के इंदौर जिले पहुंचे गोवंश के 22 बछड़ों की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है. इनके साथ लाए गए 14 बछड़ों को सावधानी के तौर पर एक गोशाला में अलग रखा गया है. इसके साथ ही, जिले में साप्ताहिक पशु हाटों पर एक महीने की रोक की सिफारिश की गई है.

लंपी वायरस के लक्षण

लगातार बुखार रहना, वजन कम होना, लार निकलना, आंख और नाक का बहना, दूध का कम होना, शरीर पर अलग-अलग तरह के नोड्यूल दिखाई देना और शरीर पर चकत्ता जैसी गांठें बन जाना. अगर ये सभी लक्ष्ण मवेशियों में दिखते हैं, तो समझ सकते हैं आपके मवेशी में लंपी वायरस का संक्रमण फैल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >