लखनऊ अग्निकांड: हादसे की जांच में जुटी SIT, हर पहलू की होगी गहन पड़ताल

Lucknow fire incident:लखनऊ में सोमवार को हुए अग्निकांड मामले में योगी सरकार ने SIT (Special Investigation Team) की टीम गठित करके जांच के निर्देश दे दिए हैं. सरकार ने कहा है कि मामले में संलिप्त दोषियों को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा. एसआईटी टीम घटनास्थल पहुंचकर सबूतों को इकठ्ठा करने में जुट गई है. एसआईटी टीम के सदस्य (ADG) प्रवीण कुमार ने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सरकार को रिपोर्ट सौंपी दी जाएगी.

Lucknow fire incident:लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद मामले की जांच तेज कर दी गई है. उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है. इस टीम ने घटनास्थल का दौरा कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है. पीटीआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, एसआईटी अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों और जिम्मेदारियों का पता लगाने के लिए हर पहलू की बारीकी से जांच की जाएगी.

घटनास्थल पर पहुंची SIT टीम

एसआईटी के सदस्य और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) प्रवीण कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि टीम मौके पर मौजूद साक्ष्यों, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य तकनीकी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. जांच का उद्देश्य यह पता लगाना है कि आग कैसे लगी और क्या किसी प्रकार की लापरवाही इस हादसे के पीछे थी.

कोई भी पहलू नहीं छोड़ा जाएगा

एसआईटी टीम के सदस्य प्रवीण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार जांच पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ की जाएगी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले के किसी भी पहलू को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा. जांच टीम हर छोटे-बड़े तथ्य की पड़ताल करेगी, ताकि घटना की सही तस्वीर सामने आ सके.

समय सीमा के भीतर सौंपी जाएगी रिपोर्ट

एसआईटी अधिकारियों ने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी जांच पूरी करनी है. जांच के बाद तैयार की गई रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी. यदि किसी की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा सकते हैं.

पीड़ितों को न्याय दिलाने पर जोर

सरकार और प्रशासन का कहना है कि इस हादसे से प्रभावित लोगों को न्याय दिलाना प्राथमिकता है. एसआईटी की जांच से उम्मीद की जा रही है कि घटना के वास्तविक कारण सामने आएंगे और भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyendra Giri

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >