Video : टोल प्लाजा पर बेकाबू LPG टैंकर ने मचाई तबाही, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

Video : उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एलपीजी से भरा एक टैंकर टोल प्लाजा से टकराने के बाद जोरदार धमाके के साथ फट गया. इसका वीडियो सामने आया है. नीचे आप भी देखें ये खतरनाक वीडियो.

Video : टोल प्लाजा हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. घटना 26 जून की सुबह करीब 6:40 बजे हुई थी. अब इस हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. करीब 24 सेकेंड के सीसीटीवी वीडियो में दो टैंकर टोल प्लाजा की ओर आते दिखाई देते हैं. तभी एक टैंकर अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराता है और सीधे टोल बूथ में घुस जाता है. टक्कर के बाद टैंकर से गैस का रिसाव शुरू हो जाता है, जिसके कुछ ही पलों बाद जोरदार धमाका होता है और पूरा इलाका धुएं से भर जाता है.

हादसे के बाद लगी आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटें करीब दो किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रही थीं. आग पर काबू पाने के लिए जिले की सभी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. इसके साथ ही सिविल पुलिस की टीमें भी राहत और बचाव कार्य में जुटीं. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि कौशांबी… मौत बनकर आया LPG टैंकर! 26 जून को सिहोरी टोल प्लाजा पर गैस रिसाव के बाद हुए भीषण विस्फोट…अब CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें हादसे का रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर कैद है. देखें वीडियो. 

यह भी पढ़ें : Viral Video : चलती कार में निकला जहरीला कोबरा, रोड पर मची अफरा-तफरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >