LPG के दाम बढ़े, कांग्रेस ने कहा- मोदी की वसूली जारी

शुक्रवार (1 मई) को कमर्शियल LPG के दाम में बड़ी बढ़ोतरी हुई. 19 किलो वाले सिलेंडर पर ₹993 तक कीमत बढ़ा दी गई, जो अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी मानी जा रही है. सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी के बाद कांग्रेस का रिएक्शन सामने आया है.

कांग्रेस ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और पीएम मोदी को “Inflation Man Modi” कहा. पार्टी ने आरोप लगाया कि कमर्शियल LPG के दाम बार-बार बढ़ाए जा रहे हैं, जिससे कारोबारियों पर बोझ बढ़ रहा है. 993 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने कहा कि इससे महंगाई और बढ़ेगी और बिजनेस पर दबाव पड़ेगा.

कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि “Inflation Man Modi” फिर सक्रिय हो गए हैं. आज कमर्शियल सिलेंडर ₹993 महंगा हो गया. पार्टी ने आरोप लगाया कि पिछले 4 महीनों में मोदी सरकार ने लगातार कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाए हैं.

मोदी की वसूली जारी है : कांग्रेस

कांग्रेस ने X पर पोस्ट करते हुए बताया कि 1 जनवरी  से 1 मई के बीच कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम कुल ₹1,518 बढ़ चुके हैं. पार्टी ने तंज कसते हुए कहा कि अभी साल के 8 महीने बाकी हैं और “मोदी की वसूली” जारी है. यह बयान उस समय आया है जब कमर्शियल सिलेंडर के दाम ₹993 बढ़ाकर दिल्ली में 19 किलो सिलेंडर की कीमत ₹3,071.50 कर दी गई है.

यह भी पढ़ें : कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 993 रुपये बढ़े, जानें घरेलू गैस सिलेंडर का हाल

घरेलू रसोई गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

घरेलू रसोई में इस्तेमाल होने वाली एलपीजी गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. घरेलू एलपीजी की कीमतों में आखिरी बार सात मार्च को 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर पर 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत 913 रुपये है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >