Punjab: लवप्रीत तूफान आएगा जेल के बाहर, पंजाब के अजनाला कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

लवप्रीत तूफान को कुछ ही देर में रिहा कर दिया जाएगा. अजनाला कोर्ट ने पुलिस को आदेश जारी कर दिए है. इस मामले में पंजाब पुलिस का कहना है कि तूफान ने सबूत पेश किए कि वह मौके पर मौजूद नहीं था.

वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के साथी लवप्रीत तूफान को कुछ ही देर में रिहा कर दिया जाएगा. अजनाला कोर्ट ने पुलिस को आदेश जारी कर दिए है. इस मामले में पंजाब पुलिस का कहना है कि तूफान ने सबूत पेश किए कि वह मौके पर मौजूद नहीं था. सबतों को कोर्ट में जमा कर दिया है. इसके बाज लवप्रीत तूफान की रिहाई का रास्ता साफ हो गया.

इससे पहले वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह ने कहा कि खालिस्तान के हमारे उद्देश्य को बुराई और वर्जित के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए. इसे बौद्धिक दृष्टिकोण से देखा जाना चाहिए कि इसके भू-राजनीतिक लाभ क्या हो सकते हैं. यह एक विचारधारा है और विचारधारा कभी मरती नहीं है. हम दिल्ली से नहीं मांग रहे हैं.

गौरतलब है कि इससे पहले खालिस्तान से सहानुभूति रखने वाले अमृतपाल सिंह के समर्थकों की बीते दिन गुरुवार को पंजाब के अमृतसर में पुलिस से झड़प हुई और वे अपने एक साथी की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए पुलिस परिसर में घुस गए. समर्थक तलवार और अन्य हथियार लिए सैकड़ों की संख्या में अमृतसर के अजनाला में थाने में एकत्रित हो गए. अजनाला पहुंचने से पहले उन्होंने कपूरथला जिले में धिलवान टॉल प्लाजा पर बीच सड़क पर प्रदर्शन भी किया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >