कौन हैं वो लोग जिन्होंने सदन में मचा दिया कोहराम, तस्वीरों में देखिए कैसा था खौफनाक मंजर

नया संसद भवन बना तो इसमें सुरक्षा का खास ख्याल रखा गया. कहा गया कि चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच परिंदा भी पर नहीं मार सकता. लेकिन शीत सत्र के दौरान न सिर्फ सुरक्षा तार-तार हुई, बल्कि दो शख्स दर्शक दीर्घा से सदन के अंदर कूद गये और स्प्रे से पूरे सदन को धुआं-धुआं कर दिया.

Lok Sabha Security Breach: नया संसद भवन बना तो इसमें सुरक्षा का खास ख्याल रखा गया. कहा गया कि चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच परिंदा भी पर नहीं मार सकता. लेकिन शीत सत्र के दौरान न सिर्फ सुरक्षा तार-तार हुई, बल्कि दो शख्स दर्शक दीर्घा से सदन के अंदर कूद गये और स्प्रे से पूरे सदन को धुआं-धुआं कर दिया. हाई सिक्योरिटी से लैस संसद की सुरक्षा में चूक से पूरा देश स्तब्ध है. हालांकि घटना के तुरंत बाद दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है.

सदन के अंदर दो आरोपी इधर से उधर स्प्रे फैलाते हुए कूद रहे थे तो सदन के बाहर भी दो लोग हंगामा और नारेबाजी करते नजर आये. बताया जा रहा है चारों आरोपी एक दूसरे से परिचित हैं. सदन के अंदर और सदन के बाहर चारों आरोपियों ने पीला स्प्रे से धुआं-धुआं कर दिया. बताया जा रहा है कि चारों आरोपियों के नाम सागर, मनोरंजन,नीलम और अमोल है.

दोनों आरोपियों की हरकत से सदन में अचानक से खौफ वाला माहौल हो गया. सांसद इधर उधर भागने लगे. वहीं घटना को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि लोकसभा अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है, वहीं इस बारे में दिल्ली पुलिस को भी निर्देश दे दिया गया है. उन्होंने कहा कि आरोपियों ने जो धुआं सदन में फैलाया था वो साधारण था प्रारंभिक जांच से इस बात का पता चला है. यह सब सिर्फ सनसनी फैलाने के लिए किया गया था.

ओम बिरला ने कहा कि सदन में कूदने वाले दोनों लोगों को पकड़ कर उनके पास से सारी सामग्री जब्त कर ली गई. सदन में शून्यकाल के दौरान दर्शक दीर्घा से दो शख्स सदन में कूदे. इनमें से एक व्यक्ति एक मेज से अगली मेज पर तेजी से कूदते हुए आगे की ओर भाग रहा था. सुरक्षाकर्मियों और कुछ सांसदों ने उसे घेर लिया. बाद में दोनों को पकड़ लिया गया. दोनों आरोपियों को पिटाई भी की गई.

दिल्ली पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इनमें से मनोरंजन कर्नाटक का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि वो पेशे से ऑटो ड्राइवर है. जबकि सागर शर्मा यूपी का रहने वाला है. इधर, संसद के बाहर गिरफ्तार की गई नीलम हरियाणा के जींद की रहने वाली है. जबकि, अमोल शिंदे महाराष्ट्र के लातूर का रहने वाला है. सभी साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं. इन्होंने मिलकर संसद में स्मोक स्टिक जलाने की साजिश रची थी.

दिल्ली पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में प्रारंभिक जांच कर रही है. वहीं, आरोपियों का कहना है कि वो किसी संगठन से नहीं जुड़े हैं. वो खुद संसद पहुंचे हैं. बता दें, घटना के बाद इसकी जांच और पूछताछ के लिए पुलिस विशेष टीम बना रही है.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन के भीतर दो लोगों के कूदने की घटना को गंभीर करार देते हुए बुधवार को कहा कि इसकी उच्च स्तरीय जांच की जा रही है जिसके निष्कर्ष के आधार पर कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी. उन्होंने सदन में यह भी कहा कि संसद की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा होगी तथा सभी दलों के नेताओं से विचार-विमर्श करने के बाद सुरक्षा व्यवस्था में जरूरी सुधार भी किए जाएंगे.

वहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लोकसभा में कूदने वाले दोनों आरोपियों को रोकने और दबोचने में मुस्तैदी एवं निडरता दिखाने के लिए सांसदों, सुरक्षाकर्मियों एवं कर्मचारियों की सराहना की है. अगले दिन यानी गुरुवार 11 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी है.

बिरला ने लोकसभा में सदस्यों से कहा कि आज की घटना हम सबके लिए चिंता का विषय है. यह काफी गंभीर मामला है. उन्होंने कहा कि आज के दिन ही 2001 में इसी तरह से हमारे केंद्रीय सुरक्षा बल, संसद सुरक्षा बल, अन्य लोगों ने उस हमले को विफल किया था. आज घटना को विफल करने के लिए हमने जो सामूहिक प्रयास किया है उसके लिए सदन को बधाई देता हूं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >