Lok Sabha Result 2024: बीजेपी ने इन राज्यों में किया क्लीन स्वीप, यूपी, कर्नाटक और महाराष्ट्र ने किया निराश

Lok Sabha Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी 240 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है. तो कांग्रेस 99 सीटों पर जीत दर्ज की. महाराष्ट्र में कुछ राज्यों में क्लीन स्वीप किया है, तो कुछ राज्यों से निराशा मिली.

Lok Sabha Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी ने मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में क्लीन स्वीप किया. जबकि उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान और महाराष्ट्र ने भारी निराश किया.

मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर बीजेपी को मिली जीत

मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है. ज्योतिरादित्य सिंधिया (गुना), शिवराज सिंह चौहान (विदिशा), फग्गन सिंह कुलस्ते (मंडला), शंकर लालवानी (इंदौर), वीडी शर्मा (खजुराहो), संध्या राय (भिंड), लता वानखेड़े (सागर), वीरेंद्र कुमार (टीकमगढ़), आलोक शर्मा (भोपाल) और रोडमल नागर (राजगढ़) ने अपनी सीटों पर बड़ी जीत दर्ज की.

ज्योतिरादित्य सिंधिया 540929 वोट जीते

केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना में 540929 मतों जीते. जबकि मंडला सीट पर उनके सहयोगी फग्गन सिंह कुलस्ते 103846 को मतों से जीत मिली. जबकि विदिशा में भाजपा उम्मीदवार शिवराज सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 821408 मतों से हराया. टीकमगढ़ से केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार 403312 मतों से जीते. खजुराहो में भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीडी शर्मा 541229 मतों से जीत दर्ज की.

दिल्ली की सभी 7 सीटों पर बीजेपी को मिली जीत

दिल्ली की सभी लोकसभा सीट पर बीजेपी को जीत मिली. चांदनी चौक से प्रवीन खण्डेलवाल ने 89325 मतों से कांग्रेस उम्मीदवार को हराया. जबकि पूर्व दिल्‍ली से हर्ष मल्होत्रा ने आप के कुलदीप कुमार(मोनू) को 93663 से हराया. नई दिल्‍ली से बांसुरी स्वराज ने आप के सोमनाथ भारती को 78370 मतों से हराया. उत्तर पूर्व दिल्ली से मनोज तिवारी ने कांग्रेस के कन्हैया कुमार को 138778 मतों से हराया. उत्तर पश्चिम दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार ने योगेन्द्र चांदोलिया ने कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज को 290700 मतों से हराया. दक्षिण दिल्‍ली सीट से बीजेपी के रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आप उम्मीदवार सही राम को 124333 मतों से हराया. पश्चिम दिल्ली से कमलजीत सहरावत ने आप के महाबल मिश्रा को 199013 मतों से हराया.

हिमाचल प्रदेश की सभी 4 सीटों पर बीजेपी को मिली जीत

बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश की सभी 4 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की. हमीरपुर से अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस के सतपाल रायजादा को 182357 मतों से हराया. कांगड़ा से डा0 राजीव भारद्वाज ने कांग्रेस के आनंद शर्मा को 251895 मतों से हराया. मंडी से कंगना रनौत ने कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को 74755 मतों से हरा दिया. शिमला से सुरेश कुमार कश्यप ने कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी को 91451 मतों से हराया.

यूपी, महाराष्ट्र, कर्नाटक और राजस्थान ने बीजेपी को किया निराश

बीजेपी को बहुमत अगर नहीं मिला तो इसके पीछे चार बड़े राज्य हैं. उत्तर प्रदेश में बीजेपी को केवल 33 सीटों पर जीत मिली. जबकि 80 सीटों वाले राज्य में सपा को 37 सीटों पर जीत मिली. महाराष्ट्र में बीजेपी को केवल 10 सीटों पर जीत मिली. जबकि कांग्रेस को 13 सीटों पर जीत मिली. कर्नाटक में बीजेपी को 28 में से केवल 17 सीटों पर जीत मिली. राजस्थान में 25 सीटों में बीजेपी को 14 पर जीत मिली और कांग्रेस ने 8 सीटों पर कब्जा जमाया.

Also Read: Varanasi Lok Sabha Election Result 2024: पीएम नरेंद्र मोदी की जीत का अंतर घटा, 2019 में 4.79 लाख वोटों से रहे थे आगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >