लोकसभा-राज्यसभा में आज भी जोरदार हंगामा, दोनों सदनों की कार्यवाही 20 मार्च तक के लिए स्थगित

राहुल गांधी के लंदन वाले बयान पर दोनों सदनों में हंगामा बरपता रहा और कार्यवाही बाधित होती रही. आज यानी शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो भारी शोर-शराबा और नारेबाजी के कारण कार्यवाही की आवाज ही दब गई. चालू बजट सत्र के दूसरे चरण में चार दिनों की कार्यवाही पहले ही हंगामे की भेंट चढ़ चुकी है.

संसद में एक बार फिर पक्ष और विपक्ष के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही नहीं चल पा रही है. दोनों सदनों में चालू बजट सत्र के पांचवें दिन भी कार्यवाही बिना चले स्थगित हो गई. राहुल गांधी के लंदन वाले बयान पर दोनों सदनों में हंगामा बरपता रहा और कार्यवाही बाधित होती रही. आज यानी शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो भारी शोर-शराबा और नारेबाजी के कारण कार्यवाही की आवाज ही दब गई. चालू बजट सत्र के दूसरे चरण में चार दिनों की कार्यवाही पहले ही हंगामे की भेंट चढ़ चुकी है.

राज्यसभा की कार्यवाही 20 मार्च 11 बजे तक के लिए स्थगित: राज्यसभा में भी आज यानी शुक्रवार को पक्ष और विपक्ष का भारी हंगामा देखने को मिला है. भारी हंगामा को देखते हुए राज्यसभा की कार्यवाही 20 मार्च 2023 को 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है. अब राज्य सभा की कार्यवाही सोमवार को 11 बजे के बाद शुरू होगी.

लोकसभा में जारी है हंगामा: राज्यसभा की कार्यवाही भारी हंगामा के बाद सोमवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी है. इसके बाद कुछ देर तक लोकसभा की कार्यवाही जारी रही, लेकिन पक्ष और विपक्ष के भारी हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही भी सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई.

कांग्रेस ने साधा सरकार पर निशाना: कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि बीजेपी के सदस्य इधर-उधर क्यों बोल रहे हैं, संसद में चर्चा करने से क्यों डरते हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी राहुल गांधी से डर गई है. अधीर रंजन चौधरी ने पीएम मोदी पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि पीएम मोदी का 56 इंच का सीना अब सिकुड़ गया है.


Also Read: फिर लौट रहा कोरोना! 4 महीनों बाद आये सबसे ज्यादा मामले, 6 राज्यों को केंद्र ने लिखा पत्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >