Lok Sabha Polls 2024 : वोटिंग के बाद वीवीपैट पर बोले भूपेश बघेल हम SC के आदेश का सम्मान करते हैं, आकाश आनंद – शशि थरूर ने जताई ये उम्मीद

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है. मतदाताओं का उत्साह चरम पर है, वहीं कई दिग्गज वोट देने के बाद अपनी जीत और देश के कई मुद्दों पर बयान दे रहे हैं.

Lok Sabha Polls 2024 : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान मतदाताओं का उत्साह चरम पर रहा और आम आदमी के साथ ही कई बड़े नेता और सेलिब्रेटी मतदान के लिए पहुंचे. भूपेश बघेल ने वीवीपैट मामले पर सभी याचिकाओं को खारिज करने पर कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हैं, लेकिन ईवीएम वोट और वीवीपैट स्लीप का मिलान किया जाना उचित होता. नोएडा उत्तर प्रदेश के एक मतदान केंद्र पर मतदान के लिए पहुंचे आकाश आनंद ने कहा हम सब यह चाहते हैं कि देश को एक दलित प्रधानमंत्री मिले इसलिए मेरी गुजारिश है कि आप बहनजी को वोट दें, ताकि यह सपना साकार हो. वोट देना आपका अधिकार है, इसलिए मतदान जरूर करें. गौरतलब है कि आकाश आनंद बीएसपी सुप्रीमो मायावती के भतीजे हैं. इस मौके पर उन्होंने चुनाव आयोग पर यह आरोप भी लगाया कि वह निष्पक्ष नहीं है. आकाश आनंद ने कहा कि चुनाव आयोग को सभी पार्टियों के प्रति समान व्यवहार करना चाहिए, लेकिन ऐसा दिखता नहीं है.


शशि थरूर अपनी जीत के लिए आश्वस्त

वहीं मतदान के लिए पहुंचे कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि मैं अपनी जीत के लिए पूरी तरह आश्वस्त हूं. इसकी वजह यह है कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र में सद्‌भाव है. पिछले तीन चुनाव से जनता मुझपर भरोसा कर रही है और इस बार भी करेगी, इसलिए मैं जानता हूं कि मैं विजेता बनकर ही सामने आऊंगा. उन्होंने कहा कि यह चुनाव केंद्र में सरकार बदलने के लिए हो रहा है और मुझे पूरी उम्मीद है कि बीजेपी चुनाव हार जाएगी. वहीं छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से कांग्रेस उम्मीदवार भूपेश बघेल ने मतदान के बाद कहा कि मतदान के लिए लोगों में उत्साह है. मेरा यह आग्रह है कि मतदाता देश का संविधान बचाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करें. भूपेश बघेल ने वीवीपैट मामले पर सभी याचिकाओं को खारिज करने पर कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हैं, लेकिन ईवीएम वोट और वीवीपैट स्लीप का मिलान किया जाना उचित होता. वहीं बेंगलुरु दक्षिण से बीजेपी उम्मीदवार तेजस्वी सूर्या ने कहा कि कांग्रेस इस चुनाव में 30 सीट भी नहीं जीत जाएगी. तेजस्वी सूर्या वोटिंग के बाद मीडिया से बात कर रहे थे. दूसरे चरण के मतदान में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है, जिनमें राहुल गांधी, शशि थरूर, तेजस्वी सूर्या, हेमा मालिनी, एचडी कुमारस्वामी, राजीव चंद्रशेखर और सीपी जोशी जैसे नेता शामिल हैं.

Also Read :VVPAT: सुप्रीम कोर्ट ने ईवीएम और वीवीपीएटी मामले में सभी याचिकाएं खारिज की


बीजेपी पूरे देश में जीत दर्ज करेगी : वीके सिंह

दूसरे चरण के मतदान पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि बीजेपी पूरे देश में जीत दर्ज करेगी और इसमें कोई शक नहीं है. पीएम मोदी ने हमें 400 पार का टारगेट दिया है और हम उस लक्ष्य को पूरा करेंगे. मैं इस बार नहीं लड़ रहा हूं, लेकिन चुनाव नहीं लड़ने और मैदान में नहीं होने में फर्क है. अमरावती से बीजेपी की उम्मीदवार नवनीत राणा ने कहा कि हमारे यहां मतदान चल रहा है. मैंने हनुमान चालीसा का पाठ किया और लोगों का आशीर्वाद लिया, मुझे पूरी उम्मीद है कि जनता मुझे अपना आशीर्वाद देगी. राहुल गांधी पर बात करते हुए नवनीत राणा ने कहा कि आप 52 साल के राहुल गांधी से क्या उम्मीद कर सकते हैं, जिन्हें मैच्योर होने में 52 साल लग गए हैं. लेकिन स्त्रीधन छीनने में उन्हें 50 साल लगेंगे.

Also read : Narendra Modi Rally: पीएम मोदी ने इंदिरा गांधी को कहा बहन, एमपी के बाद यूपी में ताबड़तोड़ रैली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >