Lok Sabha Election: 'कांग्रेस के घोषणापत्र से घबराए PM Modi', सामाजिक न्याय सम्मेलन में गरजे राहुल गांधी

Lok Sabha Election: दिल्ली में आयोजित सामाजिक न्याय सम्मेलन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस के मेनिफेस्टो के देखकर वो घबरा गये हैं.

Lok Sabha Election: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर बड़ा हमला किया है. राहुल गांधी ने पार्टी के घोषणापत्र को क्रांतिकारी करार देते हुए कहा कि घोषणापत्र देखकर पीएम मोदी घबरा गये हैं. दिल्ली में आयोजित सामाजिक न्याय सम्मेलन में बोलते हुए राहुल गांधी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी बीते तीन-चार दिनों से बीमार चल रहे थे. आज ही उन्होंने फिर से चुनाव प्रचार कार्यक्रम में शामिल होना शुरू किया है. दिल्ली में सामाजिक न्याय सम्मेलन के बाद वो महाराष्ट्र रवाना होंगे. महाराष्ट्र में राहुल गांधी अमरावती और सोलापुर में जनसभा को संबोधित करेंगे. 

राहुल गांधी ने किया केंद्र पर हमला

दिल्ली में आयोजित सामाजिक न्याय सम्मेलन से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर सरकार पर निशाना साधा था. राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अरबपति मित्रों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया है. राहुल गांधी ने कहा है कि इन पैसे से 16 करोड़ युवाओं को 1 लाख रू साल की नौकरी मिल सकती थी, 16 करोड़ महिलाओं को 1 लाख रू साल देकर उनके परिवारों की जिंदगी बदली जा सकती थी. 10 करोड़ किसान परिवारों का कर्ज माफ कर अनगिनत आत्महत्याएं रोकी जा सकती थी.

राहुल गांधी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी उनकी पार्टी के क्रांतिकारी घोषणापत्र से घबरा गए हैं. उनका कहना था मैं सिर्फ यह कह रहा हूं कि हिंदुस्तान में आज 90 फीसदी लोगों के साथ भयंकर अन्याय हो रहा है. मैंने ऐसा नहीं कहा कि हम कोई कार्रवाई करेंगे, हमने सिर्फ यह कहा कि यह पता लगाएंगे कि कितना अन्याय हो रहा है. कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर किसी को चोट लगी है और मैं कहूं कि आप एक्सरे करा लीजिए, तो इससे किसी को एतराज तो नहीं होना चाहिए. मीडिया को देखिए, नरेन्द्र मोदी को देखिए, जब मैंने सिर्फ यह कहा कि पता करते हैं कितना अन्याय है तो यह सारे के सारे खड़े हो गए और कहने लगे कि देश को तोड़ने और बांटने की कोशिश हो रही है.

जाति आधारित जनगणना होगी- राहुल

राहुल गांधी ने इस बात पर जोर विशेष रूप से जोर दिया कि जाति आधारित जनगणना को कोई शक्ति नहीं रोक सकती है क्योंकि हिंदुस्तान के 90 प्रतिशत लोगों को यह बात समझ में आ गई है. राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि सारे के सारे देशभक्तों को यह अच्छा लगना चाहिए. देशभक्त तो न्याय चाहता है, वह अन्याय तो नहीं चाहता है. कांग्रेस नेता ने कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा के लोग अपने आप को देशभक्त कहते हैं लेकिन जातिगत जनगणना के एक्सरे से डरते हैं. राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर प्रहार करते हुए कहा कि मोदी ने देश से 10 साल कहा कि वह ओबीसी हैं. जैसे ही मैंने जाति आधारित जनगणना और एक एक्सरे की बात की तो नरेन्द्र मोदी कहते हैं की जाति ही नहीं होती है. अगर जाति नहीं है तो आप ओबीसी कैसे हैं? आपको उसी समय कहना चाहिए था कि मेरी कोई जाति नहीं है. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Lok Sabha Election 2024: आज थमेगा दूसरे चरण का प्रचार, पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत कई नेताओं की धुंआधार रैली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >