Lok Sabha Election 2024 : ‘अबकी बार 400 पार’, पीएम नरेंद्र मोदी के समर्थन में मैरीलैंड में निकाली गई रैली, देखें वीडियो

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव की तैयारियां देश में चल रही है. भारत में हो रहे चुनाव की चर्चा विदेशों में भी हो रही है. रैली का दो वीडियो वायरल हो रहा है.

Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव की तैयारियों में सभी पार्टियां लग गईं है. लोकतंत्र के इस पर्व की खुमारी विदेशों में भी देखने को मिल रही है. दरअसल, वीडियो मैरीलैंड से आया है जो वायरल हो रहा है. वीडियो की बात करें तो इसमें सिख अमेरिकियों नजर आ रहे हैं जो रैली के शक्ल में हैं. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी के समर्थन में यह रैली 31 मार्च को आयोजित की गई थी. गाड़ियों को समर्थकों ने बीजेपी के झंडों और संयुक्त राज्य अमेरिका के झंडे से सजाया हुआ है. इनकी गाड़ियों में ‘अबकी बार 400 पार, ‘तीसरी बार मोदी सरकार’ लिखी तख्तियां दिख रही है.

अटलांटा में कार रैली का आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में बीजेपी के प्रवासी समर्थकों ने अटलांटा में एक कार रैली का आयोजन किया जिसका वीडियो आया है. यह रैली 31 मार्च को आयोजित की गई थी. बताया जा रहा है कि रैली में लगभग 150 कारों ने भाग लिया. सभी कारें बीजेपी और भारतीय झंडों से सजी हुई नजर आ रही है. रैली में पहुंचे लोगों ने ‘अबकी बार 400 पार’, ‘मैं हूं मोदी परिवार’ लिखी तख्तियां ले रखी थी.

देश में सात चरण में चुनाव

आपको बता दें कि भारत में चुनाव की घोषणा पिछले दिनों की जा चुकी है. मतदान सात चरण में करवाए जाएंगे जबकि मतों की गिनती चार जून को होगी. यानी चार जून को साफ हो जाएगा कि देश में किसकी सरकार बनेगी. पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा. इस बार केंद्र की एनडीए सरकार को चुनौती देने के लिए विपक्षी गठबंधन बना है जिसका नाम ‘इंडिया’ रखा गया है. उपरोक्त दोनों वीडियो उस दिन सामने आए जब विपक्षी गठबंधन की महारैली राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित की गई थी.

Read More : Katchatheevu Island Row: पीएम मोदी ने कच्चातिवु द्वीप की चर्चा छेड़ी, बीजेपी-कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >