Lok Sabha Election 2024: लोकतांत्रिक प्रक्रिया को दरकिनार कर कानून बना रहा केंद्र, बीजेपी पर भड़कीं प्रियंका गांधी

Lok Sabha Election 2024: केरल में प्रियंका गांधी ने केरल में पार्टी प्रत्याशी के लिए प्रचार किया. इस दौरार उन्होंने रैली करते हुए बीजेपी पर जमकर हमला किया. बीजेपी ने कहा कि हमें जिस नए भारत के बारे में बताया जा रहा है, वह ऐसा भारत है जहां ताकत, सच्चाई पर हावी रहती है, लोकतांत्रिक प्रक्रिया को दरकिनार कर कानून बनाए जाते हैं और इन्हें लोगों पर उनकी इच्छा के विरुद्ध लागू किया जाता है.

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पार्टी प्रत्याशी के प्रचार अभियान में शामिल होने केरल पहुंची हैं. उन्होंने चालकुडी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार बेन्नी बेहनन के लिए प्रचार किया. इस दौरान एक रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर जमकर हमला साधा. उन्होंने कहा कि बीजेपी भारत के संविधान को अपने लालच और महत्वाकांक्षा का साधन मानते हैं, जैसे कि यह कोई कागज का टुकड़ा हो. ये भारत के उस संविधान को बदलने की बात बड़े अभिमान से करते हैं जो हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के खून से लिखा गया. उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को दरकिनार कर कानून बना रही है और उन्हें लोगों की इच्छा के विरुद्ध उन पर लागू कर रही है.

देश पर 205 लाख करोड़ रुपये का कर्ज- प्रियंका गांधी

चलाकुडी में लोकसभा चुनाव को लेकर एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि जब वह भारत के संस्थापक सिद्धांतों के विनाश के कगार पर होने की बात करती हैं तो कुछ लोग उनसे कहते हैं कि नया भारत बन रहा है. हमारा राष्ट्रीय ऋण 55 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 205 लाख करोड़ रुपये हो गया है. हमारे घरों की बचत में भारी गिरावट आई है, फिर भी हमें झूठे आंकड़े दिए गए और बताया गया बढ़ती अर्थव्यवस्था का जश्न मनाने के लिए.

असहमति की आवाजें दबा दी जाती हैं- प्रियंका

प्रियंका गांधी ने कहा कि हमें जिस नए भारत के बारे में बताया जा रहा है, वह ऐसा भारत है जहां ताकत, सच्चाई पर हावी रहती है, लोकतांत्रिक प्रक्रिया को दरकिनार कर कानून बनाए जाते हैं और इन्हें लोगों पर उनकी इच्छा के विरुद्ध लागू किया जाता है. प्रियंका ने केंद्र पर कथित चीनी अतिक्रमण को लेकर लद्दाख में हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर चुप रहने का भी आरोप लगाया और कहा कि किसानों की आवाज केवल तभी सुनी जाती है जब चुनाव करीब आते हैं. उन्होंने कहा कि इस नए राष्ट्र में असहमति की आवाज दबा दी जाती हैं. सरकार उन लोगों को परेशान करती है, उन पर आरोप लगाती है और उन्हें जेल में डाल देती है जो उसके खिलाफ बोलने की हिम्मत करते हैं. भाषा इनपुट से साभार

Also Read: Lok Sabha Election 2024: पहले चरण की वोटिंग में 21 राज्यों की 102 सीटों पर जानिए कहां कितना हुआ मतदान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >