Lok Sabha Election 2024: केरल त्रिशूर में पीएम मोदी की रैली, कहा- आयुष्मान योजना मोदी की गारंटी

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल दौरे पर है. पीएम मोदी ने त्रिशूर में आयोजित एक रैली में कहा कि बीजेपी का संकल्प पत्र मोदी की गारंटी का वादा करता है, विकास कार्यक्रमों के बारे में बात करता है

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल दौरे पर है. वह केरल के त्रिशूर में एक जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं. रैली में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा है कि आयुष्मान योजना मोदी की गारंटी है. पीएम मोदी ने कहा कि केरल के लोगों को सस्ती दवाएं मिलती रहेगी. पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बीजेपी ने विशु के शुभ अवसर पर अपना संकल्प पत्र लॉन्च किया है. उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प पत्र भारत के विकास का संकल्प पत्र है. हमारा संकल्प पत्र मोदी की गारंटी का प्रतीक है.

बीजेपी का संकल्प पत्र मोदी की गारंटी- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने त्रिशूर में आयोजित एक रैली में कहा कि बीजेपी का संकल्प पत्र मोदी की गारंटी का वादा करता है, विकास कार्यक्रमों के बारे में बात करता है. उन्होंने कहा कि इस साल केरल यह सुनिश्चित करेगा कि संसद में उसकी आवाज सुनी जाए.

केरल के हर घर में पानी की गारंटी

केरल के पलक्कड़ में एक सार्वजनिक रैली के दौरान पीएम मोदी ने कहा है कि केरल में एनडीए सरकार के पिछले कार्यकाल में जल जीवन मिशन के तहत 36 लाख से अधिक नल जल कनेक्शन प्रदान किए गए हैं. उन्होंने कहा कि जिस गति से जल जीवन जल मिशन चलाया गया है पूरे देश में केरल सरकार इतना कुछ नहीं होने दे रही है. वे भ्रष्टाचार करना चाह रहे हैं, इसलिए आज भी केरल में घरों में पीने के पानी का संकट है. पीएम मोदी ने कहा कि मैं आपको गारंटी देता हूं केरल के हर घर में पानी होगा.

देश का भविष्य तय करने वाला चुनाव- पीएम मोदी

केरल के पलक्कड़ में आयोजित रैली में पीएम मोदी ने कहा कि यह चुनाव देश के भविष्य के लिए निर्णय लेने का चुनाव है. यह चुनाव आपके उज्ज्वल भविष्य और आपके बच्चों के उज्ज्वल जीवन की गारंटी देने का चुनाव है. केरल के लोगों पिछले दस सालों से देखा है कि कैसे एनडीए सरकार ने दुनिया भर में भारत की साख बढ़ाई है. कांग्रेस सरकार ने भारत की छवि एक कमजोर देश के रूप में बनाई थी. आज जब कोई भारतीय विदेश जाता है तो उन्हें सम्मान दिया जाता है. आज का भारत युद्ध में फंसे अपने नागरिकों को बचाने की ताकत रखता है. हम अपने देश के साथ-साथ दूसरे देशों की भी मदद करते हैं.

राहुल गांधी पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने केरल के पलक्कड़ में एक सार्वजनिक रैली के दौरान कांग्रेस पर जमकर हमला किया. पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के एक बड़े नेता को उत्तर प्रदेश में अपनी पारिवारिक सीट का सम्मान बचाना मुश्किल हो गया है और उन्होंने केरल में अपना नया आधार बनाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >