Lok Sabha Election 2024: बीजेपी की पांचवी लिस्ट जारी, उम्मीदवारों में कंगना रनौत और अरुण गोविल के नाम

Lok Sabha Election 2024: बीजेपी ने उम्मीदवारों की पांचवी लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी ने अभिनेत्री कंगना रनौत को मंडी से टिकट दिया है.

Lok Sabha Election 2024: बीजेपी ने उम्मीदवारों की पांचवी लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी ने अभिनेत्री कंगना रनौत को मंडी से टिकट दिया है. पांचवी लिस्ट में बीजेपी ने 111 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. पार्टी ने अरुण गोविल को मेरठ से टिकट दिया है. वहीं, पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री वी के सिंह की जगह गाजियाबाद से स्थानीय विधायक अतुल गर्ग को टिकट दिया है जबकि बिहार के बक्सर से केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का टिकट काटकर उनके स्थान पर मिथिलेश तिवारी को उम्मीदवार बनाया गया है.

नित्यानंद राय उजियारपुर से चुनाव लड़ेंगे.
गिरिराज सिंह को बेगुसराय से टिकट मिला है.
पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद लड़ेंगे चुनाव
कुरूक्षेत्र से नवीन जिंदल को टिकट
दुमका से सीता सोरेन
बेलगाम से जगदीश शेट्टार
चिक्काबल्लापुर से के सुधाकरन
संबलपुर से धर्मेंद्र प्रधान
बालासोर से प्रताप सारंगी
पुरी से संबित पात्रा
भुवनेश्वर से अपराजिता सारंगी
मेरठ से अरुण गोविल को पार्टी ने टिकट दिया है.

वरुण गांधी का कटा टिकट

पीलीभीत से वर्तमान सांसद वरुण गांधी का टिकट बीजेपी ने काट दिया है. उनकी जगह पार्टी ने राज्य सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया गया है जबकि उनकी मां मेनका गांधी को सुल्तानपुर से फिर से टिकट दिया है. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को ओडिशा के संबलपुर से उम्मीदवार बनाया गया है. कुछ देर पहले ही बीजेपी में शामिल होने वाले पूर्व सांसद नवीन जिंदल को कुरुक्षेत्र से भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एक बार फिर बेगूसराय से चुनाव लड़ेंगे जबकि केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय उजियारपुर से चुनाव लड़ रहे हैं. आरके सिंह को आरा से, रामकृपाल यादव पाटलिपुत्र से चुनाव लड़ेंगे.

राहुल से लोहा लेंगे सुरेंद्रन

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ वायनाड़ सीट से बीजेपी ने केरल इकाई के पूर्व अध्यक्ष के सुरेंद्रन को उम्मीदवार बनाया है. गौरतलब है कि बीजेपी अब तक 291 लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है. उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, झारखंड, राजस्थान, हरियाणा, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड, केरल और तेलंगाना समेत अन्य राज्यों के उम्मीदवार शामिल हैं. वहीं, भोजपुरी गायक पवन सिंह सहित घोषित उम्मीदवारों में से तीन ने विवाद होने के बाद अपने नाम वापस ले लिए हैं. चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी सहित पार्टी के प्रमुख चेहरों के नामों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है और वे सभी अपने मौजूदा निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे हैं. भाषा इनपुट से साभार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >