Breaking News: अमेरिका के टेक्सास हाई स्कूल में चली गोली, कई घायल

Breaking News: राहुल गांधी आज लखीमपुर खीरी जाएंगे. कम हो रहा है कोरोना वैक्सीन का असर, लांसेट मेडिकल जर्नल में आयी चौंकानेवाली खबर. रामायण शो में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का 82 साल की उम्र में निधन. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
3:29 AM. 7 Oct 21 9:59 PM. 6 Oct

अमेरिका के टेक्सास हाई स्कूल में चली गोली, कई घायल

अमेरिका के टेक्सास हाई स्कूल में गोली चलने से कई लोग घायल हो गये. अमेरिकी मीडिया ने यह जानकारी दी है.

3:29 AM. 7 Oct 21 9:59 PM. 6 Oct

लखीमपुर खीरी मामले का सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान

पूरे देश को झकझोर देने वाले लखीमपुर खेरी हिंसा मामले का सुप्रीम कोर्ट ने स्वत:संज्ञान लिया है. चीफ जस्टिस एनवी रमण की अगुवाई वाली जस्टिस सूर्य कांत और जस्टिस हिमा कोहली की खंडपीठ 7 अक्टूबर (गुरुवार) को मामले की सुनवाई करेगी.

3:29 AM. 7 Oct 21 9:59 PM. 6 Oct

नवाब मलिक पर मानहानि का मुकदमा करेंगे मनीष भानुशाली

मुंबई क्रूज ड्रग केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को फंसाने का एक बीजेपी नेता पर आरोप लगाने वाले महाराष्ट्र के मंत्री एवं एनसीपी नेता नवाब मलिक की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. एनसीबी की रेड के समय क्रूज पर मौजूद बीजेपी के नेता मनीष भानुशाली ने कहा है कि वह नवाब मलिक के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करेंगे.

3:29 AM. 7 Oct 21 9:59 PM. 6 Oct

आयकर विभाग ने 82,229 करोड़ का टैक्स रिफंड दिया

सीबीडीटी ने 1 अप्रैल से 4 अक्टूबर 2021 के बीच 82,229 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया है. ये रिफंड 53.54 लाख आयकर दाताओं को वापस किये गये. आयकर विभाग ने 51,88,762 लोगों को 20,510 करोड़ रुपये का आयकर रिफंड दिया जबकि 1,65,397 मामलों में 61,719 करोड़ रुपये का कॉर्पोरेट टैक्स लौटाया गया.

3:29 AM. 7 Oct 21 9:59 PM. 6 Oct

लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में 11 अक्टूबर को महाराष्ट्र बंद का एलान

पूरे देश को हिला देने वाले उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी मामले के विरोध में महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी सरकार ने 11 अक्टूबर को महाराष्ट्र बंद करने का एलान किया है.

3:29 AM. 7 Oct 21 9:59 PM. 6 Oct

नदीम अहमद अंजुम पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के नये चीफ

पाकिस्तान ने लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अहमद अंजुम को खुफिया एजेंसी आईएसआई का नया प्रमुख बनाया गया है. मिलिट्री मीडिया विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी. बताया जा रहा है कि सेना के दबाव में इमरान खान को अपने चहेते फैज हमीद को आईएसआई चीफ के पद से हटाना पड़ा.

मुख्य बातें

Breaking News: राहुल गांधी आज लखीमपुर खीरी जाएंगे. कम हो रहा है कोरोना वैक्सीन का असर, लांसेट मेडिकल जर्नल में आयी चौंकानेवाली खबर. रामायण शो में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का 82 साल की उम्र में निधन. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >