Breaking Live: प्रतिबंध के बावजूद मुंबई में दही- हांडी उत्सव मनाने के मामले में 9 केस दर्ज
Copied link
अक्टूबर-नवंबर में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर.न्यूजीलैंड के केरमाडेक आइसलैंड में भूकंप के झटके, 6.1 रही तीव्रता. आज नवजोत सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर से मिलेंगे हरीश रावत. बेंगलुरु के कोरमंगला इलाके में कार दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई. तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…
3:21 AM. 1 Sept 213:21 AM. 1 Sept
प्रतिबंध के बावजूद मुंबई में दही- हांडी उत्सव मनाने के मामले में 9 केस दर्ज
जन्माष्टमी के मौके पर मुंबई में दही-हांडी महोत्सव मानने पर प्रतिबंध लगाया गया था, बावजूद इसके यहां कई जगहों पर दही-हांडी का आयोजन किया गया. अबतक नौ मामले दर्ज किये गये हैं.
3:21 AM. 1 Sept 213:21 AM. 1 Sept
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 4196 नये मामले सामने आये
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 4196 नये मामले सामने आये हैं, जबकि 104 लोगों की मौत हुई है.
10:54 PM. 31 Aug 2110:54 PM. 31 Aug
टोक्यो पैरालंपिक में भारत के मरियप्पन थंगावेलू ने हाई जंप में जीता सिल्वर मेडल
टोक्यो पैरालंपिक में भारत के मरियप्पन थंगावेलू ने हाई जंप में रजत पदक जीता है जबकि शरद कुमार को कांस्य पदक मिला है.
10:54 PM. 31 Aug 2110:54 PM. 31 Aug
जालियांवाला बाग के रेनोवेशन को अमरिंदर सिंह ने उचित ठहराया
पंजाब कांग्रेस में जारी राजनीतिक घमासान के बीच अमरिंदर सिंह ने जालियांवाला बाग के रेनोवेशन पर राहुल गांधी से अलग बयान दिया है. जो इस बात का सूचक है कि पंजाब कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं है.
10:54 PM. 31 Aug 2110:54 PM. 31 Aug
डेल स्टेन ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की
दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर डेल स्टेन ने क्रिकेट के सभी फार्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. डेल स्टेन विश्व के श्रेष्ठ गेंदबाजों में गिने जाते हैं.
7:38 PM. 31 Aug 217:38 PM. 31 Aug
रेलवे स्टेशन की वीआईपी पार्किंग में मिले 11 जिंदा कारतूस
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की वीआईपी पार्किंग में मिले 11 जिंदा कारतूस, पुलिस कर रही है जांच. (आजतक न्यूज)
7:38 PM. 31 Aug 217:38 PM. 31 Aug
बेंगलुरु पहुंचे कांग्रेस नेता सचिन पायलट
बेंगलुरु पहुंचे कांग्रेस नेता सचिन पायलट, थोड़ी देर में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस(टीवी न्यूज)
7:38 PM. 31 Aug 217:38 PM. 31 Aug
भारत ने जीता एक और मेडल
सिंह राज आनंद ने 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 मुकाबले में कास्य पदक जीता, इसी के साथ पैरालिंपिक में भारत के मेडल्स की संख्या 8 हो गई है.
7:38 PM. 31 Aug 217:38 PM. 31 Aug
मनोहर लाल खट्टर का पंजाब सरकार पर आरोप
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर का पंजाब सरकार पर आरोप, कहा- किसानों को भड़का रहे हैं अमरिंदर सिंह.
7:38 PM. 31 Aug 217:38 PM. 31 Aug
सुप्रीम कोर्ट के 9 नए जजों का शपथ ग्रहण
न्यायमूर्ति ए.एस. ओका, विक्रम नाथ, जे.के. माहेश्वरी, हिमा कोहली, बी.वी. नागरत्ना, सी.टी. रविकुमार, एम.एम. सुंदरेश, बेला एम. त्रिवेदी और पी.एस. नरसिम्हा ने सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली. (एएनआई)
7:38 PM. 31 Aug 217:38 PM. 31 Aug
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 30,941 नए मामले
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 30,941 नए मामले आए, 350 लोगों की हुई मौत
7:38 PM. 31 Aug 217:38 PM. 31 Aug
नागौर में भीषण सड़क हादसा
राजस्थान के नागौर में भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है.(आजतक न्यूज)
2:50 PM. 31 Aug 212:50 PM. 31 Aug
महसूस किए गए भूकंप के झटके
न्यूजीलैंड के केरमाडेक आइसलैंड पर महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 6.1 रही तीव्रता (आजतक न्यूज)
2:50 PM. 31 Aug 212:50 PM. 31 Aug
कार दुर्घटना में 7 लोगों की मौत
बेंगलुरु के कोरमंगला इलाके में एक कार दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई. कर्नाटक के अडुगोडी पुलिस स्टेशन ने दी जानकारी.
2:50 PM. 31 Aug 212:50 PM. 31 Aug
हरिश रावत करेंगे सिद्धू और अमरिंदर सिंह से मुलाकात
पंजाब में जारी सियासी संकट और खिंचतान के बीच प्रदेश प्रभारी हरीश रावत आज चंडीगढ़ पहुंचेंगे. यहां वो प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिद्धू और सीएम कैप्टन अमरिंदर से अलग-अलग मुलाकात करेंगे .
2:50 PM. 31 Aug 212:50 PM. 31 Aug
अक्टूबर-नवंबर में दिखेगा कोरोना का कहर
भारत में कोरोना वायरस की तीसरी लहर अक्टूबर-नवंबर के बीच पीक पर हो सकती है. हाल के अनुमानों से ऐसा पता चला है. वहीं, इस बारे में आईआईटी-कानपुर के प्रोफेसर मनिंद्र अग्रवाल का कहना है कि, उस दौरान हर दिन कोरोना के एक लाख नये मामले सामने आ सकते हैं.
2:50 PM. 31 Aug 212:50 PM. 31 Aug
सबसे बड़ा कोरोना टीकाकरण अभियान आज
पटना में आज अब तक का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन अभियान चलेगा. इसमें 2.50 लाख लोगों को एक दिन में वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है. अगर यह लक्ष्य पूरा हो जाता है, तो पटना एक दिन में देश भर में सबसे ज्यादा टीका लगाने वाला जिला बन जायेगा. इस लक्ष्य को पाने के लिए जिले के 822 सेंटरों पर कोरोना वैक्सीन लगायी जा रही है.
2:50 PM. 31 Aug 212:50 PM. 31 Aug
धनबाद जज मौत मामले में नया खुलासा
धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद को टक्कर मारने वाले ऑटो में रांगाटांड़ से पूजा टॉकिज के बीच एक ही व्यक्ति सवार था यानी सिर्फ ऑटो चालक. जज मौत मामले की जांच कर रही सीबीआइ टीम इस एंगल पर भी जांच कर रही है. वह शख्स लखन वर्मा था या राहुल वर्मा, यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है. दूसरा व्यक्ति ऑटो में कब सवार हुआ, सीबीआइ यह पता लगाने की कोशिश कर रही है.
2:50 PM. 31 Aug 212:50 PM. 31 Aug
Posted by: Pritish Sahay
मुख्य बातें
अक्टूबर-नवंबर में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर.न्यूजीलैंड के केरमाडेक आइसलैंड में भूकंप के झटके, 6.1 रही तीव्रता. आज नवजोत सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर से मिलेंगे हरीश रावत. बेंगलुरु के कोरमंगला इलाके में कार दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई. तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…