Breaking Live: पश्चिम बंगाल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोमेन मित्रा की पत्नी शिखा मित्रा टीएमसी में शामिल हुईं
Copied link
बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 45,083 नए मामले सामने आये. 460 मरीजों की हुई मौत. करनाल एसडीएम की बर्खास्तगी पर किसान अड़े, मामले की जांच की मांग. मन की बात में बोले पीएम मोदी, कहा- ध्यानचंद जी का जीवन खेल को समर्पित था. बड़ी खबरों के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…
1:35 AM. 30 Aug 211:35 AM. 30 Aug
सोमेन मित्रा की पत्नी शिखा मित्रा टीएमसी में शामिल हुईं
पश्चिम बंगाल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोमेन मित्रा की पत्नी शिखा मित्रा टीएमसी में शामिल हो गयी हैं. टीएमसी में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा मेरे पति भी कांग्रेस में जाने से पहले टीएमसी सांसद थे.
10:53 PM. 29 Aug 2110:53 PM. 29 Aug
हाई जंप में निषाद कुमार ने सिल्वर मेडल जीता
टोक्यो पैरालंपिक में भारत के निषाद कुमार ने देश को दूसरा रजत पदक दिलाया है. उन्होंने हाई जंप में पदक जीता.
8:48 PM. 29 Aug 218:48 PM. 29 Aug
एक्टर अरमान कोहली को एक दिन के रिमांड पर भेजा गया
एक्टर अरमान कोहली को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है. ड्रग्स जब्त किये जाने के बाद उनकी गिरफ्तारी हुई थी.
7:21 PM. 29 Aug 217:21 PM. 29 Aug
सिलेंडर फटने से पांच लोग घायल
मुंबई के धारावी में सिलेंडर फटने सपांच लोग के घायल होने की खबर, सभी घायलों सायन अस्पताल में भर्ती.
7:21 PM. 29 Aug 217:21 PM. 29 Aug
आप पार्टी 4 सितंबर को अयोध्या में निकालेगी तिरंगा यात्रा
आप पार्टी 4 सितंबर को अयोध्या में निकालेगी तिरंगा यात्रा, मनीष सिसोदिया भी रहेंगे मौजूद
7:21 PM. 29 Aug 217:21 PM. 29 Aug
फिट इंडिया मोबाइल ऐप लॉन्च
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और केंद्रीय खेल राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणित ने मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में फिट इंडिया कार्यक्रम के दो साल पूरा होने पर ‘फिट इंडिया मोबाइल ऐप’ को लॉन्च किया.(एएनआई)
5:58 PM. 29 Aug 215:58 PM. 29 Aug
करनाल एसडीएम की बर्खास्तगी पर किसान अड़े
हरियाणा में किसानों पर हुए लाठीचार्ज की घटना से पूरे देश में किसानों में गुस्सा है. किसान पुलिस की कार्रवाई को बर्बर बता रहे हैं. दरअसल, बीते दिन करनाल के घरौंडा में टोल पर सीएम मनोहर लाल खट्टर के एक कार्यक्रम के विरोध में किसानों नेप्रदर्शन कर रहे थे. इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, जिसमें करीब दस लोग घायल हो गये. वहीं घटना के बाद किसानों ने करनाल एसडीएम की बर्खास्तगी पर किसान अड़े, मामले की जांच की मांग है.
5:58 PM. 29 Aug 215:58 PM. 29 Aug
सितंबर में कहर ढा सकता है कोरोना
पिछले दिनों 46000 से ज्यादा कोरोना के नये मामले दर्ज किये गये हैं. इसको लेकर विशेषज्ञों ने चिंता जतायी है. जानकारों का कहना है कि सितंबर में कोरोना की रफ्तार और बढ़ेगी. इससे पहले भी चेतावनी दी गयी थी कि कोरोना की तीसरी लहर सितंबर तक आ सकती है. अस्पतालों को तैयार रहने का निर्देश दे दिया गया है. वहीं, सरकार टीकाकरण में तेजी लाने का काम कर रही है. इस महीने 24 करोड़ से अधिक वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है.
5:58 PM. 29 Aug 215:58 PM. 29 Aug
झारखंड की औद्योगिक एवं निवेश प्रोत्साहन नीति 2021 हुई लांच
झारखंड में टाटा स्टील, डालमिया भारत, आधुनिक पावर, सेल व व प्रेम रबर द्वारा लगभग 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जायेगा. नयी दिल्ली में आयोजित निवेशक सम्मेलन में इन कंपनियों ने एमओयू पर हस्ताक्षर किये. इन कंपनियों की परियोजना से राज्य में लगभग दो लाख लोगों को रोजगार दिये जायेंगे, जिसमें प्रत्यक्ष रूप से 20 हजार को रोजगार मिलेगा.
5:58 PM. 29 Aug 215:58 PM. 29 Aug
जदयू ने जारी किया नीतीश कुमार के नाम का नया पोस्टर
जदयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक आज हो रही है. नेशनल काउंसिल की बैठक के पहले प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक हुई. जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की अध्यक्षता में सभी 16 पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए. पार्टी ने जातीय जनगणना को लेकर स्पस्ट संदेश दे दिया है. जदयू ने इसे राष्ट्रीय मुद्दा बताया है.राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करने का प्रस्ताव पारित हो सकता है
5:58 PM. 29 Aug 215:58 PM. 29 Aug
Posted by: Pritish Sahay
मुख्य बातें
बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 45,083 नए मामले सामने आये. 460 मरीजों की हुई मौत. करनाल एसडीएम की बर्खास्तगी पर किसान अड़े, मामले की जांच की मांग. मन की बात में बोले पीएम मोदी, कहा- ध्यानचंद जी का जीवन खेल को समर्पित था. बड़ी खबरों के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…