Breaking News: क्लाइमेट चेंज से बचना है, तो लाइफस्टाइल बदलना होगा, Global Citizen Live में बोले पीएम मोदी

संयुक्त राष्ट्र में पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन के साथ उनकी तीन दिवसीय अमेरिका यात्रा का समापन हो गया. पीएम ने अमेरिका के उद्योगपतियों, राष्ट्रपति जो बाइडेन एवं उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं. Global Citizen में मोदी ने कहा कि क्लाइमेट चेंज से बचना है, तो लाइफस्टाइल बदलना होगा.

Live Updates
4:58 AM. 26 Sept 21 11:28 PM. 25 Sept

क्लाइमेट चेंज से बचना है, तो लाइफस्टाइल बदलना होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लोबल सिटीजन लाइव को संबोधित करते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन का खतरा बहुत बड़ा है. विश्व को यह समझना होगा कि किसी भी परिवर्तन को लागू करने से पहले उस पर खुद अमल करना होगा. क्लाइमेट चेंज के खतरों से निबटने के लिए हमें अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करना होगा. प्रकृति के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में जीना होगा. हम मानते हैं कि भारत का विकास मानवता के विकास के लिए है.

4:58 AM. 26 Sept 21 11:28 PM. 25 Sept

दिल्ली के डाबरी में कार्डबोर्ड के गोदाम में भीषण आग

दिल्ली के डाबरी में कार्डबोर्ड के गोदाम में भीषण आग लग गयी. आग बुझाने के लिए 14 दमकल इंजनों को भेजा गया है.

4:58 AM. 26 Sept 21 11:28 PM. 25 Sept

पीएम नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा का हुआ समापन

संयुक्त राष्ट्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के साथ ही उनकी तीन दिवसीय अमेरिका यात्रा का समापन हो गया. तीन दिन में पीएम ने अमेरिका के शीर्ष उद्योगपतियों के अलावा वहां के राष्ट्रपति जो बाइडेन एवं उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं. क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया और जापान, ऑस्ट्रेलिया के पीएम के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं.

4:58 AM. 26 Sept 21 11:28 PM. 25 Sept

केरल में कोरोना से 120 लोगों की मौत

केरल में कोरोना वायरस के संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 120 लोगों की मौत हो गयी. 16,671 लोग कोरोना से संक्रमित हुए और 14,242 लोग ठीक होकर अपने घरों को चले गये. केरल में 1,65,154 कोरोना के केस अब भी एक्टिव हैं. यह पूरे देश के कुल केस का आधा से ज्यादा है.

4:58 AM. 26 Sept 21 11:28 PM. 25 Sept

ममता बनर्जी को रोम जाने की नहीं मिली इजाजत

भारत सरकार ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी को रोम जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है. ममता बनर्जी ने इसकी आलोचना की है.

4:58 AM. 26 Sept 21 11:28 PM. 25 Sept

10 करोड़ वैक्सीन की डोज देने वाला पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश

भारत में कोरोना के खिलाफ जंग जारी है. वैक्सीनेशन अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है. उत्तर प्रदेश 10 करोड़ कोरोना वैक्सीन की खुराक लगाने वाला पहला राज्य बन गया है. देश में लोगों को कोरोना से बचाव के लिए प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली वैक्सीन की 83 करोड़ से अधिक डोज लगायी जा चुकी है.

मुख्य बातें

संयुक्त राष्ट्र में पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन के साथ उनकी तीन दिवसीय अमेरिका यात्रा का समापन हो गया. पीएम ने अमेरिका के उद्योगपतियों, राष्ट्रपति जो बाइडेन एवं उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं. Global Citizen में मोदी ने कहा कि क्लाइमेट चेंज से बचना है, तो लाइफस्टाइल बदलना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >