Breaking News: तालिबान ने अल्पसंख्यकों की जान ली, अफगान नागरिकों का डर बढ़ा: रिपोर्ट

Breaking News LIVE: सोनिया गांधी करेंगी विपक्षी दलों के साथ बैठक, बसपा और आप को नहीं मिला न्योता. गुजरात के प्रभास पतन में आज पीएम मोदी करेंगे कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत. अफगानिस्तान को लेकर आज होगी नाटो की वर्चुअल मीटिंग. देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…

3:24 AM. 21 Aug 21 3:24 AM. 21 Aug

तालिबान ने अल्पसंख्यकों की जान ली: रिपोर्ट

अफगानिस्तान में एक जातीय अल्पसंख्यक समुदाय के गांवों पर हाल में कब्जा करने के बाद तालिबान लड़ाकों ने समुदाय के सदस्यों को यातनाएं दीं और उनकी हत्या कर दी. एमनेस्टी इंटरनेशनल ने यह दावा करते हुए आशंका जतायी है कि वे फिर से क्रूर शासन चलायेंगे.

3:24 AM. 21 Aug 21 3:24 AM. 21 Aug

पाकिस्तान में बम विस्फोट, चीन के 6 इंजीनियरों की मौत

पाकिस्तान के ग्वादर सिटी में शुक्रवार को हुए बम विस्फोट में चीन के 6 इंजीनियरों की मौत हो गयी है. बताया जा रहा है कि बलूच लड़ाकों ने यह हमला किया है.

3:24 AM. 21 Aug 21 3:24 AM. 21 Aug

अमेरिका में कर्जमाफी योजना

अमेरिका में भी कर्जमाफी योजना शुरू होने जा रही है. राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रशासन ने कहा है कि वह गंभीर रूप से दिव्यांग उन तीन लाख से अधिक छात्रों का कर्ज माफ करेगा, जो दिव्यांगता के चलते उचित आय अर्जित करने में असमर्थ हैं. शिक्षा सचिव मिग्वेल कारडोना ने एक बयान में कहा कि इस कदम के तहत अमेरिका को 5.8 अरब अमेरिकी डॉलर का कर्ज माफ करना होगा.

3:24 AM. 21 Aug 21 3:24 AM. 21 Aug

तेजस्वी यादव ने तेज प्रताप को दी अनुशासन में रहने की चेतावनी

लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप से उनके छोटे भाई और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि वह अनुशासन में रहें. तेजस्वी ने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जायेगी. भले अनुशासन तोड़ने वाला मेरा भाई ही क्यों न हो.

3:24 AM. 21 Aug 21 3:24 AM. 21 Aug

श्रीलंका में आज रात से 10 दिन का राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने शुक्रवार रात से 10 दिनों के लिए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया है. कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय केंद्र ने कहा है कि शुक्रवार रात 10 बजे से 30 अगस्त को सुबह चार बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा.

3:24 AM. 21 Aug 21 3:24 AM. 21 Aug

बोलीं सोनिया गांधी- अंतिम लक्ष्य 2024 के लोकसभा चुनाव

सोनिया गांधी ने शनिवार को विपक्षी दलों की बैठक में कहा कि अंतिम लक्ष्य 2024 के लोकसभा चुनाव हैं. स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों में विश्वास करने वाली सरकार देने के लिए व्यवस्थित रूप से योजना बनानी होगी. बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत 19 दलों के नेता शामिल हुए. आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी को बैठक में नहीं बुलाया गया था. समाजवादी पार्टी ने इस बैठक से खुद को दूर रखा.

3:24 AM. 21 Aug 21 3:24 AM. 21 Aug

जाइडस कैडिला के वैक्सीन ZyCoV-D को भारत में मिली मंजूरी : रिपोर्ट

जाइडस कैडिला के दर्दरहित यानी बिना सुई वाले (Needle-Free) कोरोना वैक्सीन ZyCoV-D को भारत में मंजूरी मिल गयी है. सीएनबीसी-टीवी 18 की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है. रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के ड्रग रेगुलेटर ने इस वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल को अपनी मंजूरी दे दी है.

3:24 AM. 21 Aug 21 3:24 AM. 21 Aug

खट्टर का बड़ा एलान- इन गरीब परिवारों को देंगे 2 लाख रुपये

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा कि सालाना 1.80 लाख रुपये से कम सालाना आय वाले परिवार में अगर किसी की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हुई है, तो राज्य सरकार ऐसे परिवारों को 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी.

3:24 AM. 21 Aug 21 3:24 AM. 21 Aug

रक्षा खरीद से जुड़ी जानकारियां अब होंगी सार्वजनिक

रक्षा मंत्रालय की ओर से की जाने वाली खरीद से संबंधित जानकारियां अब मंत्रालय की वेबसाइट पर सार्वजनिक की जायेंगी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इससे जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. कहा जा रहा है कि इस फैसले से ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा मिलेगा और रक्षा खरीद के लिए पूंजी जुटाने की प्रक्रिया में पारदर्शिता आयेगी.

3:24 AM. 21 Aug 21 3:24 AM. 21 Aug

सोनिया गांधी की 18 दलों के नेताओं के साथ बैठक शुरू

आम चुनाव 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरने की रणनीति बनाने के लिए सोनिया गांधी की ओर से बुलायी गयी 18 दलों की बैठक शुरू हो गयी है. कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी की यह मीटिंग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हो रही है. बसपा सुप्रीमो मायावती और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को इस बैठक से दूर रखा गया है.

3:24 AM. 21 Aug 21 3:24 AM. 21 Aug

ओड़िशा में आदिवासियों के साथ जमकर नाचे रेल मंत्री

रेल मंत्री एक रोड शो करने के लिए ओड़िशा के कोरापुट पहुंचे थे. यहां उन्होंने आदिवासी महिलाओं और पुरुषों के साथ जमकर डांस किया. वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है.

3:24 AM. 21 Aug 21 3:24 AM. 21 Aug

नक्सली हमले में असिस्टेंट कमांडेंट और एएसआई शहीद

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिला में स्थित कादेमेटा आईटीबीपी कैंप के पास शनिवार को हुए नक्सली हमले में इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के असिस्टेंट कमांडेंट सुधाकर शिंदे और एएसआई गुरमुख की मौत हो गयी.

3:24 AM. 21 Aug 21 3:24 AM. 21 Aug

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत बिगड़ी

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की सेहत बिगड़ गयी है. लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (संजय गांधी पीजीआई) में भर्ती कल्याण सिंह का ब्लड प्रेशर लो हो गया है. उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है.

9:21 PM. 20 Aug 21 9:21 PM. 20 Aug

जम्मू-कश्मीर में हिजबुल मुजाहिद्दीन के दो आतंकवादी हलाक

जम्मू-कश्मीर के अवंतीपुरा स्थित ख्रू में सुरक्षा बलों के साथ आतंकवादियों की मुठभेड़ हो गयी. जवानों ने हिजबुल मुजाहिद्दीनके दो आतंकवादियों को मार गिराया. सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी है.

9:21 PM. 20 Aug 21 9:21 PM. 20 Aug

शाम 4 बजे सोनिया गांधी के घर जुटेंगे 18 दलों के नेता

कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने विपक्षी दलों की बैठक बुलायी है. शाम चार बजे इस बैठक में 18 दलों के नेता भाग लेंगे. ममता बनर्जी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक में शामिल हो सकती हैं.

9:21 PM. 20 Aug 21 9:21 PM. 20 Aug

यू राजा बाबू डीआरडीओ के रिसर्च सेंटर इमारत के निदेशक नियुक्त

जाने-माने वैज्ञानिक उम्मालानेनी राजा बाबू को हैदराबाद स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल कॉम्प्लेक्स में स्थित रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के प्रतिष्ठित एवियोनिक्स लेबोरेटरी रिसर्च सेंटर इमारत का निदेशक नियुक्त किया गया है.

9:21 PM. 20 Aug 21 9:21 PM. 20 Aug

छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, आईटीबीपी के दो जवान शहीद

छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला में इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के दो जवान शहीद हो गये. बस्तर संभाग के आईजी पी सुंदरराज ने बताया कि नारायणपुर जिला के कादेमेटा आईटीबीपी कैंप के पास हुए हमले में दो जवान शहीद हो गये. नक्सली एक एके-47 राइफल, दो बुलेटप्रूफ जैके और एक वायरलेस सेट लेकर भाग गये.

9:21 PM. 20 Aug 21 9:21 PM. 20 Aug

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति भवन पर लहराया तालिबानी झंडा

अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद तालिबान ने राष्ट्रपति भवन पर अपना झंडा फहरा दिया है. 19 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस रैली निकालने वाले अफगानिस्तानों पर तालिबान के लड़ाकों ने फायरिंग कर दी थी, जिसमें कई लोगों की मौत हो गयी थी.

7:53 PM. 20 Aug 21 7:53 PM. 20 Aug

यूपी में हटा वीकेंड कर्फ्यू, अब सप्ताह के सातों दिन खुलेंगे दुकानें और बाजार

यूपी में कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों में गिरावट के मद्देनजर रविवार को सप्ताहांत कर्फ्यू अब और नहीं लगाया जायेगा. सप्ताह के दिनों की तरह बाजार सामान्य रूप से खुलेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम 9 के साथ बैठक के बाद यह निर्णय लिया.

7:53 PM. 20 Aug 21 7:53 PM. 20 Aug

मुंबई पुलिस ने जन आशीर्वाद यात्रा निकालने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं पर FIR किया

मुंबई पुलिस ने कोरोना प्रोटोकॉल के उल्लंघन के लिए भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा निकालने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. प्रोटोकॉल के उल्लंघन के लिए विले पार्ले, खेरवाड़ी, माहिम, शिवाजी पार्क, दादर, चेंबूर, गोवंडी पुलिस थानों में सात अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी.

3:04 PM. 20 Aug 21 3:04 PM. 20 Aug

देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 36571 नए मामले

देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 36571 नए मामले सामने आये, 3.63 लाख से ज्यादा एक्टिव केस

3:04 PM. 20 Aug 21 3:04 PM. 20 Aug

सुरक्षा बलों की आतंकवादियों से मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा के पंपोर इलाके के ख्रेव में पुलिस और सुरक्षा बलों की आतंकवादियों से मुठभेड़ हुई है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि एक अज्ञात आतंकवादी को मार गिराया है.(एएनआई)

1:26 PM. 20 Aug 21 1:26 PM. 20 Aug

पीएम मोदी करेंगे कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत

गुजरात के प्रभास पतन में आज पीएम मोदी करेंगे कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत.

1:26 PM. 20 Aug 21 1:26 PM. 20 Aug

सोनिया गांधी की बैठक

बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने और केंद्र सरकार के खिलाफ साझा रणनीति बनाने को लेकर आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी प्रमुख विपक्षी दलों के साथ बैठक कर रही हैं. बैठक में पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और झारखंड के मुख्यमंत्री भी शामिल हो सकते हैं. खास बात ये है कि इस बैठक में आम आदमी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी को कोई न्योता नहीं दिया गया है.

1:26 PM. 20 Aug 21 1:26 PM. 20 Aug

UP में जल्द होगा मंत्रिमंडल का विस्तार

जल्द ही योगी सरकार मंत्रिमंडल में विस्तार हो गा. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल की मुलाकात के बाद यह संभावना मजबूत हो गई है.कहा जा रहा है कि प्रदेश नेतृत्व के दिल्ली से लौटते ही किसी भी दिन मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा.

1:26 PM. 20 Aug 21 1:26 PM. 20 Aug

झारखंड हाईकोर्ट का अतिक्रमण मामले पर आदेश

झारखंड हाइकोर्ट ने जलस्रोतों व नदियों के किनारे की जमीन के अतिक्रमण को ल���कर स्वत: संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए मॉनसून की समाप्ति तक कोई भी निर्माण तोड़ने पर रोक लगा दी. कोर्ट ने कहा कि कोई भी निर्माण तोड़ने की कार्रवाई 15 अक्तूबर के बाद करें. जिन लोगों ने जलस्रोतों के किनारे अतिक्रमण किया है, उन्हें हटना पड़ेगा.

1:26 PM. 20 Aug 21 1:26 PM. 20 Aug

Posted by: Pritish Sahay

मुख्य बातें

Breaking News LIVE: सोनिया गांधी करेंगी विपक्षी दलों के साथ बैठक, बसपा और आप को नहीं मिला न्योता. गुजरात के प्रभास पतन में आज पीएम मोदी करेंगे कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत. अफगानिस्तान को लेकर आज होगी नाटो की वर्चुअल मीटिंग. देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >