Breaking LIVE: सिक्किम में बोतलबंद मिनरल वाटर पर लगेगी पाबंदी
Copied link
Breaking News : सीबीआई करेगी मनीष मर्डर केस की जांच, मामले में इंस्पेक्टर जेएन सिंह सहित सभी आरोपी अब भी फरार है. महेत नरेंद्र गिरि की मौत मामले में बाघंबरी मठ के चार सेवादारों से सीबीआई ने की पूछताछ. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
5:16 AM. 3 Oct 215:16 AM. 3 Oct
सिक्किम में बोतलबंद मिनरल वाटर पर लगेगी पाबंदी
सिक्किम के मुख्यमंत्री पीएस तमांग ने कहा है कि इस हिमालयी राज्य में एक जनवरी, 2022 से बोतलबंद ‘मिनरल वाटर’ पर प्रतिबंध लग जायेगा, क्योंकि राज्य ‘प्राकृतिक संसाधनों से संपन्न है, जो ताजा एवं उत्तम पेयजल प्रदान करते हैं.’
5:16 AM. 3 Oct 215:16 AM. 3 Oct
28.67 लाख का सोना ले जा रहे दो यात्री गिरफ्तार
एयर इंटेलिजेंस यूनिट त्रिची ने दो यात्रियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 28.67 लाख रुपये मूल्य का सोना बरामद किया है. ये लोग सोना अपनी चप्पल में छिपाकर ले जा रहे थे. त्रिची के कस्टम कमिश्नर ने यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा है कि दोनों यात्रियों से पूछताछ की जा रही है.
5:16 AM. 3 Oct 215:16 AM. 3 Oct
पाकिस्तान में सड़क दुर्घटना में सात की मौत
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के पास एक कार फिसलकर नदी में जा गिरी. उसमें सवार एक परिवार के कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी. दुर्घटना इस्लामाबाद के उपनगरीय इलाके में हुई, जब एक कार में चार महिलाएं, दो बच्चे और एक व्यक्ति पास के एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे.
5:16 AM. 3 Oct 215:16 AM. 3 Oct
दिल्ली में भक्तों के लिए खुल गये धार्मिक स्थल
दिल्ली में धार्मिक स्थलों को भक्तों एवं आम लोगों के लिए फिर से खोल दिया गया है. मार्च 2020 में कोरोना की वजह से लॉकडाउन लगाये जाने के दौरान मंदिरों को बंद कर दिया गया था.
5:16 AM. 3 Oct 215:16 AM. 3 Oct
पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में आरक्षण पर मप्र को नोटिस
पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में स्टेट डोमिसाइल स्टूडेंट्स को 100 फीसदी आरक्षण देने के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने मध्यप्देश सरकार को नोटिस जारी किया है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) को भी नोटिस जारी किया है. राज्य के स्थानीय छात्रों को पीजी में 100 फीसदी आरक्षण देने के फैसले के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में याचिका दाखिल की गयी है.
10:11 PM. 2 Oct 2110:11 PM. 2 Oct
विक्रम सिंह वायुसेना के दक्षिण पश्चिम एयर कमांड के प्रमुख नियुक्त
एयर मार्शल विक्रम सिंह को भारतीय वायु सेना के दक्षिण पश्चिम एयर कमांड का प्रमुख नियुक्त किया गया है. उनकी तैनाती गुजरात के गांधीनगर में की गयी है.
10:11 PM. 2 Oct 2110:11 PM. 2 Oct
महाराष्ट्र एटीएस ने दिल्ली से बांग्लादेशी नागरिक को किया गिरफ्तार
महाराष्ट्र एटीएस ने दिल्ली एयरपोर्ट से एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है. उसने भारत के नकली पासपोर्ट पर विदेश की यात्रा की थी. शारजाह से लौटते ही उसे महाराष्ट्र एटीएस ने धर दबोचा. कोर्ट ने उसे 8 अक्टूबर तक एटीएस की कस्टडी में भेज दिया है.
10:11 PM. 2 Oct 2110:11 PM. 2 Oct
गोवा तृणमूल में शामिल हुए बॉक्सर और फुटबॉलर
बॉक्सर लेनी दा गामा और पूर्व फुटबॉलर डेंजिल फ्रांको ने गोवा में शनिवार को तृणमूल कांग्रेस के झंडा थाम लिया.
10:11 PM. 2 Oct 2110:11 PM. 2 Oct
लोजपा का सिंबल चुनाव आयोग ने किया फ्रीज
चुनाव आयोग ने दिवंगत रामविलास पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के चुनाव चिह्न को फ्रीज कर दिया है. पशुपति पारस और चिराग पासवान के बीच पार्टी पर आधिपत्य को लेकर जारी खींचतान के बीच आयोग ने सिंबल को फ्रीज कर दिया है.
10:11 PM. 2 Oct 2110:11 PM. 2 Oct
90 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगायी गयी
भारत में 90 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगायी जा चुकी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडविया ने शनिवार को ट्वीट करके यह जानकारी दी.
7:31 PM. 2 Oct 217:31 PM. 2 Oct
डॉक्टर्स, नर्स और स्वास्थ्यकर्मियों की बढ़ी सैलरी
तमिलनाडु सरकार ने कॉन्ट्रेक्ट पर काम कर रहे डॉक्टर्स, नर्स और स्वास्थ्यकर्मियों की बढ़ाई सैलरी.(सोर्स- आजतक न्यूज)
7:31 PM. 2 Oct 217:31 PM. 2 Oct
एमएसपी लागू करे सरकार
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवान ने सरकार से एमएसपी लागू करने की अपील की है. अरविंद केजरीवाल ने कहा- सरकार किसानों से बातचीत करे.
7:31 PM. 2 Oct 217:31 PM. 2 Oct
जल जीवन मिशन को लॉन्च
पीएम मोदी ने कहा जल जीवन मिशन को लॉन्च किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ये बापू के सपने साकार करने का समय है.
7:31 PM. 2 Oct 217:31 PM. 2 Oct
बीजेपी नेता वरुण गांधी ने किया ट्वीट
बीजेपी नेता वरुण गांधी ने एक ट्वीट कियाहै. ट्वीट में उन्होंने कहा कि, गांधी जयंती पर गोडसे जिंदाबाद कहने वाले देश को शर्मसार कर रहे है.
7:31 PM. 2 Oct 217:31 PM. 2 Oct
वार्ता से ही चीन की समस्या हल होगी
वार्ता से ही चीन की समस्या हल होगी, भारत-चीन तनाव के बीच आर्मी चीफ एमएम नरवणे का आया बयान
3:29 PM. 2 Oct 213:29 PM. 2 Oct
राहुल गांधी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी.
3:29 PM. 2 Oct 213:29 PM. 2 Oct
देश में 24 घंटे में कोरोना के 24,354 नए मामले
देश में 24 घंटे में कोरोना के 24,354 नए मामले, 234 मरीजों की मौत
3:29 PM. 2 Oct 213:29 PM. 2 Oct
प्रभारी पद से हो सकती है हरीश रावत की छुट्टी
पंजाब के प्रभारी पद से हो सकती है हरीश रावत की छुट्टी, हरीश चौधरी को मिल सकती है जिम्मेदारी.(आजतक न्यूज)
3:29 PM. 2 Oct 213:29 PM. 2 Oct
पीएम मोदी ने राजघाट पहुंचकर बापू को दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनका जीवन व आदर्श देश की हर पीढ़ी को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित करता रहेगा.
3:29 PM. 2 Oct 213:29 PM. 2 Oct
बापू को श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है.
12:52 PM. 2 Oct 2112:52 PM. 2 Oct
सीबीआई करेगी मनीष मर्डर केस की जांच
मनीष गुप्ता मर्डर केस की जांच अब सीबीआई करेगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद यूपी सरकार ने यह फैसला किया है. इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से केंद्र को जांच के लिए संस्तुति की गई है. यूपी सरकार ने प्रेस रिलीज जारी कर इस जानकारी दी है. यूपी सरकार की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि मनीष गुप्ता हत्याकांड की जांच का जिम्मा सरकार ने सीबीआई को सौंप दिया है.
12:52 PM. 2 Oct 2112:52 PM. 2 Oct
झारखंड सड़क घोटाला मामले में छह साल से नहीं हुई कोई कार्रवाई
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, पीएमजीएसवाइ के तहत गुमला जिला में 2011-12 से 2013-14 तक बनायी गयी सड़कों में भारी गड़बड़ी पकड़ी गयी है़ विधानसभा में मामला आने के बाद विशेष कमेटी ने इसकी जांच की़ विशेष कमेटी ने स्थल निरीक्षण किया़ एक-एक सड़क की जांच की गयी, तो पाया गया कि मिट्टी और बालू पर ढलाई कर दी गयी है़. मापदंड के आधार पर सड़कों का निर्माण नहीं हुआ है़ विभागीय शर्त बदलकर काम पूरा दिखा दिया गया़ अक्तूबर 2015 में विधानसभा की कमेटी ने जांच कर पूरी रिपोर्ट दी़ विस कमेटी ने लिखा कि सड़क निर्माण से जुड़े लोगों पर आपराधिक मामला दर्ज करते हुए सीबीआइ जांच करायी जाये़
12:52 PM. 2 Oct 2112:52 PM. 2 Oct
Posted by: pritish Sahay
मुख्य बातें
Breaking News : सीबीआई करेगी मनीष मर्डर केस की जांच, मामले में इंस्पेक्टर जेएन सिंह सहित सभी आरोपी अब भी फरार है. महेत नरेंद्र गिरि की मौत मामले में बाघंबरी मठ के चार सेवादारों से सीबीआई ने की पूछताछ. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…