Breaking News: आतंकवाद से सुरक्षा बहुत जरूरी

Breaking News LIVE: अफगानिस्तान पर कब्जे के साथ ही तालिबान ने बंद कर दिए भारत से सभी आयात-निर्यात. जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गये भूकंप के झटके 3.6 रही तीव्रता. देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ...

Live Updates
8:58 PM. 19 Aug 21 8:58 PM. 19 Aug

आतंकवाद से सुरक्षा बहुत जरूरी

विदेशमंत्री एस जयशंकर ने कहा कि पूरी दुनिया को कोरोना से ही आतंकवाद से भी सुरक्षा की जरूरत है. UNSC को ब्रीफ करते हुए विदेश मंत्री ने यह बात कही है.

8:58 PM. 19 Aug 21 8:58 PM. 19 Aug

गुजरात के जामनगर में भूकंप के झटके

गुजरात के जामनगर में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. रियेक्टर स्केल पर तीव्रता 4.2 मापी गयी है.

8:58 PM. 19 Aug 21 8:58 PM. 19 Aug

आम लोगों के लिए खोला गया कामाख्या मंदिर

आम लोगों के लिए खोला गया असम का कामाख्या मंदिर. श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. 20-20 लोगों को एक बार में दर्शन की अनुमति दी गयी है.

5:10 PM. 19 Aug 21 5:10 PM. 19 Aug

आंध्रप्रदेश में कोरोना संक्रमण के 1,501 नये मामले सामने आये

देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ रहे हैं . आज आंध्रप्रदेश में कोरोना के 1,501 नये मामले सामने आये हैं.

3:19 PM. 19 Aug 21 3:19 PM. 19 Aug

तालिबान ने इस्लामिक अमीरात के गठन का ऐलान किया

तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने घोषणा की है कि तालिबान ने इस्लामिक अमीरात का गठन कर लिया है. उन्होंने यह भी कहा कि कई देशों के साथ व्यापारिक संबंध खत्म करने की खबर अफवाह है.

2:35 PM. 19 Aug 21 2:35 PM. 19 Aug

माफियाओं की जब्त जमीन पर बनेंगे गरीबों के लिए मकान

विधानसभा में सीएम योगी ने कहा है कि, माफियाओं की जब्त जमीन पर बनेंगे गरीबों के लिए मकान. उन्होंने ये भी कहा कि कुछ लोग तालिबान का समर्थन कर रहे हैं. इन सभी के चेहरे एक्सपोज किए जाने चाहिए.

2:35 PM. 19 Aug 21 2:35 PM. 19 Aug

हम सभी देशों के साथ अच्छे राजनयिक और व्यापारिक संबंध चाहते हैं

तालिबान का एक नया बयान जारी हुआ है, जिसमें वो कह रहा है कि हम सभी देशों के साथ अच्छे राजनयिक और व्यापारिक संबंध चाहते हैं. (आजतक न्यूज)

2:35 PM. 19 Aug 21 2:35 PM. 19 Aug

सीबीआई करेगी विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा की जांच

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा की जांच अब सीबीआई करेगी. कलकत्ता हाईकोर्ट ने कहा है कि, हत्या और दुष्कर्म की जांच सीबीआई करेगी, वहीं, अन्य मामलों की जांच एसआईटी करेगी.

2:35 PM. 19 Aug 21 2:35 PM. 19 Aug

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आज दिल्ली दौरा

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आज दिल्ली दौरा, पार्टी नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात.(टीवी न्यूज)

2:35 PM. 19 Aug 21 2:35 PM. 19 Aug

बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना के 36,401 नए मामले

बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना के 36,401 नए मामले, 39,157 रिकवर हिए लोग. वहीं कोरोना से 530 मरीजों की हुई मौत.

2:35 PM. 19 Aug 21 2:35 PM. 19 Aug

भारत में 50 करोड़ सैम्पल की जांच हुई

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने देशभर में अब तक कोरोना के 50 करोड़ टेस्ट करने का आंकड़ा पार कर लिया है.

8:22 AM. 19 Aug 21 8:22 AM. 19 Aug

तालिबान ने भारत के साथ रोका आयात-निर्यात

अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज होने के बाद तालिबान ने भारत के साथ आयात और निर्यात दोनों पर रोक लगा दी है. फेडरेशन ऑफ इंडिया एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन के डॉ. अजय सहाय ने कहा कि तालिबान ने सभी आयात निर्यात अभी रोक दिया है.

8:22 AM. 19 Aug 21 8:22 AM. 19 Aug

बिहार के तर्ज पर होगी झारखंड पारा शिक्षकों की नियमावली

राज्य के पारा शिक्षकों की सेवा शर्त नियमावली एक सप्ताह में तैयार हो जायेगी. स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग द्वारा इसकी प्रक्रिया जल्द शुरू की जायेगी. राज्य के पारा शिक्षकों के स्थायीकरण व वेतनमान के लिए पूरी तरह बिहार की नियमावली को लागू किया जायेगा. पारा शिक्षकों की मांगों पर विचार के लिए गठित उच्चस्तरीय कमेटी की बैठक बुधवार को शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की अध्यक्षता में हुई.

8:22 AM. 19 Aug 21 8:22 AM. 19 Aug

बाढ़ राहत पैकेज की जल्द होगी घोषणा- सीएम नीतीश कुमार

बाढ़ को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में बाढ़ राहत पैकेज की घोषणा की जायेगी. बुधवार को उन्होंने कटिहार और पूर्णिया जिले के बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया और कटिहार के बरारी व पूर्णिया के रूपौली में राहत केंद्रों का जायजा भी लिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ से हुई क्षति के मामले में मदद के लिए हमलोग अपनी तरफ से केंद्र सरकार से मांग करते हैं.

8:22 AM. 19 Aug 21 8:22 AM. 19 Aug

टाटा स्टील ने कर्मचारियों को दिया बंपर बोनस

टाटा स्टील में बुधवार को बोनस समझौता हुआ. 270.28 करोड़ रुपये बतौर बोनस कंपनी के कुल 23 हजार कर्मचारियों के बीच बांटे जायेंगे. इनमें जमशेदपुर प्लांट के साथ ट्यूब डिवीजन के 12,558 कर्मचारियों को 158.31 करोड़ रुपये मिलेंगे. बाकी के 111.97 करोड़ रुपये कलिंगानगर प्लांट, मार्केटिंग एंड सेल्स, नोवामुंडी, जामाडोबा, झरिया और बोकारो माइंस के 10,442 कर्मचारियों के खाते में जायेंगे. कर्मचारियों को न्यूनतम 34,290 रुपये और अधिकतम 3,59,029 रुपये मिलेंगे.

8:22 AM. 19 Aug 21 8:22 AM. 19 Aug

Posted by: Pritish Sahay

मुख्य बातें

Breaking News LIVE: अफगानिस्तान पर कब्जे के साथ ही तालिबान ने बंद कर दिए भारत से सभी आयात-निर्यात. जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गये भूकंप के झटके 3.6 रही तीव्रता. देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >