Breaking: मणिपुर में भूकंप के झटके, तीव्रता 4.7 मापी गयी

Breaking News Updates: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने तालिबान को दी चेतावनी, कहा- अमेरिकी सैनिकों पर हमला हुआ तो करारा जवाब देंगे. झारखंड के दो सबसे बड़े इनामी नक्सली गाजियाबाद और सिमरिया से गिरफ्तार. देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ...

Live Updates
9:56 PM. 17 Aug 21 9:56 PM. 17 Aug

मणिपुर में भूकंप के झटके

मणिपुर के उखरूल में आज रात 9:02 मिनट पर 4.7 की तीव्रता का भूकंप आया. हालांकि भूकंप के झटकों से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है.

9:56 PM. 17 Aug 21 9:56 PM. 17 Aug

ओडिशा अगले 10 वर्षों तक भारतीय हॉकी टीमों को प्रायोजित करता रहेगा

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज घोषणा की है कि ओडिशा अगले 10 वर्षों तक भारतीय हॉकी टीमों को प्रायोजित करता रहेगा. टोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन के बाद नवीन पटनायक ने यह घोषणा की है.

5:36 PM. 17 Aug 21 5:36 PM. 17 Aug

काबुल में फंसे 120 लोगों को भारत लाया गया

काबुल में फंसे 120 लोगों को भारत लाया गया. इन 120 लोगों को लेकर ग्लोबमास्टर प्लेन हिंडन एयरबेस पर लैंड हुआ है.

5:36 PM. 17 Aug 21 5:36 PM. 17 Aug

एनआईए ने IS का प्रसार करने वाली दो महिलाओं को हिरासत में लिया

केरल के कन्नूर से आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट का सोशल मीडिया द्वारा प्रचार करने वाली दो महिलाओं को एनआईए ने हिरासत में लिया है.

5:36 PM. 17 Aug 21 5:36 PM. 17 Aug

मुहर्रम के जुलूस को श्रीनगर के लालचौक में रोका गया

श्रीनगर के लालचौक में मुहर्रम के मौके पर निकाले गये जुलूस को रोक दिया गया है. जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कोरोना प्रोटोकॉल की वजह से मुहर्रम के अवसर पर निकाले जाने वाले जुलूस को प्रतिबंधित कर दिया है.

2:36 PM. 17 Aug 21 2:36 PM. 17 Aug

पीड़ित परिवार की फोटो डालना गैरजिम्मेदाराना रवैया

संबित पात्रा ने राहुल गांधी को सुनाई खरी-खरी, कहा- पीड़ित परिवार की फोटो डालना गैरजिम्मेदाराना रवैया(टीवी न्यूज)

2:36 PM. 17 Aug 21 2:36 PM. 17 Aug

सोनिया गांधी की मीटिंग में शामिल होंगी ममता बनर्जी

20 अगस्त को बुलाई गई सोनिया गांधी की मीटिंग में शामिल होंगी टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी. (टीवी न्यूज)

12:21 PM. 17 Aug 21 12:21 PM. 17 Aug

पेगासस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र को भेजा नोटिस

पेगासस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र को भेजा नोटिस, 10 दिन बाद होगी सुनवाई

12:21 PM. 17 Aug 21 12:21 PM. 17 Aug

यूपी विधान परिषद में सपा नेताओं का हंगामा

यूपी विधान परिषद में सपा नेताओं ने किया हंगामा, वेल में आकर दिखाए पोस्टर (आजतक न्यूज)

12:21 PM. 17 Aug 21 12:21 PM. 17 Aug

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 25,166 नए मामले

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 25,166 नए मामले सामने आये हैं. ये आंकड़े पिछले 154 दिनों में सबसे कम है. वहीं, सक्रिय मामले भी घटकर 3,69,846 रह गए हैं. जबकि, रिकवरी रेट 97.51 फीसदी हो गई है.

12:21 PM. 17 Aug 21 12:21 PM. 17 Aug

राजस्थान में भीषण सड़क हादसा

राजस्थान के अजमेर में आदर्श नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-8 पर दो ट्रेलर के बीच टक्कर के आग लग गई. हादसे में 4 लोगों की मौत. सब इंस्पेक्टर कन्हैया लाल ने बताया,सूचना मिली थी कि आज सुबह 2 गाड़ियों में दुर्घटना के बाद आग लग गई. मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया. हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है.

12:21 PM. 17 Aug 21 12:21 PM. 17 Aug

काबुल से अपने अधिकारियों को वापस ला रहा भारत

काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान की राजधानी में पैदा हुए मौजूदा हालात के मद्देनजर वहां स्थित भारतीय राजदूत और अन्य कर्मियों को लेकर भारतीय वायुसेना का एक विमान मंगलवार को काबुल से भारत रवाना हुआ. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि यह फैसला किया गया है कि काबुल में भारत के राजदूत और उनके भारतीय कर्मियों को मौजूदा हालात के मद्देनजर तत्काल देश वापस लाया जाएगा.(भाषा)

12:21 PM. 17 Aug 21 12:21 PM. 17 Aug

अफगानिस्तान के फायजाबाद में महसूस किए गए भूकंप के झटके

अफगानिस्तान के फायजाबाद में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई तीव्रता.

7:16 AM. 17 Aug 21 7:16 AM. 17 Aug

बिगड़े हालात के लिए अशरफ गनी जिम्मेदार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अफगानिस्बितान के बिगड़े हालात के लिए अशरफ गनी को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि- बिना लड़े देश, भाग गए गनी. वहीं, यूएन अध्यक्ष ने अफगानी शराणार्थियों के लिए चिंता जताई है, और दुनिया के देशों से की मदद की अपील की है.

7:16 AM. 17 Aug 21 7:16 AM. 17 Aug

झारखंड के दो सबसे बड़े इनामी नक्सली गाजियाबाद और सिमरिया से गिरफ्तार

दो हार्डकोर नक्सलियों को पकड़ने में झारखंड पुलिस को सफलता मिली है. आइबी की सूचना पर गाजियाबाद से गया पूर्वी क्षेत्र के जोनल कमांडर प्रद्युमन शर्मा को हजारीबाग पुलिस ने पकड़ा है. उस पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित है.

7:16 AM. 17 Aug 21 7:16 AM. 17 Aug

बिहार में बाढ़ के कारण पांच जोड़ी ट्रेनें आज रद्द

सबौर-लैलख के बीच रेल पुल-144ए बाढ़ की चपेट में है. गंगा का पानी पुल के गार्डर को छूने लगा है. जिसके कारण भागलपुर-कहलगांव रेलखंड पर अप-डाउन में ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है. बरियापुर-रतनपुर के बीच किमी 347-9 पर स्थित आर्क पुल व अकबरनगर-सुलतानगंज के बीच महेशी रेल पुल पहले से बाढ़ की चपेट में है, जिससे भागलपुर-जमालपुर रेलखंड तीन दिनों से बंद है.

7:16 AM. 17 Aug 21 7:16 AM. 17 Aug

Posted by: Pritish Sahay

मुख्य बातें

Breaking News Updates: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने तालिबान को दी चेतावनी, कहा- अमेरिकी सैनिकों पर हमला हुआ तो करारा जवाब देंगे. झारखंड के दो सबसे बड़े इनामी नक्सली गाजियाबाद और सिमरिया से गिरफ्तार. देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >