Liquor Shops Close : दशहरा में कितने दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें? यहां देखें पूरी लिस्ट

Liquor Shops Close : अक्टूबर के महीने में अब 3 दिन शराब की दुकानें बंद रहने वाली हैं. ऐसे इस महीने 6 दिन बंद रहने वाले थे लेकिन 3 दिन बीत चुका है. यहां देखें पूरी लिस्ट

Liquor Shops Close : शराब पीने के शौकीन लोगों को त्योहार के इस सीजन में यह जानकारी रखनी चाहिए कि कब-कब दुकान बंद रहेगी. जी हां…ऐसा न हो कि त्योहार के दिनों में आप शराब की दुकान पर पहुंचें और वहां ताला लटका मिले. दरअसल, …दिल्ली के लिए आबकारी विभाग द्वारा अधिसूचना पिछले दिनों जारी की गई. इसके अनुसार, अक्टूबर और नवंबर में कई राष्ट्रीय छुट्टियों पर दिल्ली में शराब की दुकानें बंद रहने वालीं हैं.

नेशनल हॉलीडे के अलावा, चुनाव संबंधी कारणों से भी कुछ खास तारीखों पर शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया था. 19 सितंबर की को जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, दिल्ली आबकारी नियम, 2010 के नियम 52 के प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए यह आदेश दिया जाता है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में निम्नलिखित तिथियों को ‘ड्राइ डे’ रहेगा.

Dry Day October: जानें कब-कब बंद रहेंगी शराब की दुकानें?

Dry Day List October: अक्टूबर में इन दिनों नहीं मिलेगी शराब यानी रहेगा ‘ड्राइ डे’
-2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन शराब की दुकानें बंद थीं.
-5 अक्टूबर को चुनाव संबंधी काम की वजह से शराब की दुकानें बंद थीं.
-8 अक्टूबर को हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर शराब की दुकानें बंद थीं.
-12 अक्टूबर को दशहरा को लेकर शराब दुकान बंद रहेगी.
-17 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती को लेकर शराब दुकान बंद रहेगी.
-31 अक्टूबर को दीपावली को लेकर शराब दुकान बंद रहेगी.

यानी अक्टूबर में अब कुल 3 दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी.

Read Also : Gold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट, जानें आज क्या चल रहा है भाव

Dry Day List November : जानें नवंबर में ड्राई डे कब कब

-15 नवंबर को गुरु नानक गुरुपर्व पर ड्राई डे रहेगा. यानी दुकान बंद रहेगी.
-24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस है इसलिए ड्राई डे रहेगा.

यहां परोसे जा सकेंगे शराब

अधिसूचना के अनुसार, ड्राई डे प्रतिबंध एल-15 और एल-15एफ लाइसेंस वाले होटलों पर लागू नहीं होते हैं, जिससे उन्हें इन अवधि के दौरान लोगों को शराब परोसने की अनुमति मिलती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >