Liquor Shops Close : 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें

Liquor Shops Close : नवंबर में शराब की दुकान दो दिन बंद रहेंगी. दिल्ली आबकारी विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है.

Liquor Shops Close : यदि आप शराब पीने के शौकीन हैं तो यह खबर आपके लिए खास है. जी हां…नवंबर के महीने में कुछ दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगे. दिल्ली आबकारी विभाग की ओर से इसकी जानकारी दी गई है. नवंबर में शराब की बिक्री केवल दो दिनों के लिए प्रतिबंधित रहेगी. विभाग के निर्देशानुसार शराब की दुकानें बंद रखना इन महत्वपूर्ण दिनों में जरूरी है.

Dry Days in Delhi : नवंबर में दिल्ली में दो दिन नहीं होगी शराब की बिक्री

15 नवंबर- गुरु नानक जयंती (शुक्रवार)
24 नवंबर – गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस (रविवार)

गुरु नानक जयंती और गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस जैसे प्रमुख धार्मिक त्योहारों के अवसर पर शराब की दुकानों पर शराब की बिक्री नहीं होगी. ऐसा इसलिए क्योंकि इन दिनों को ड्राई डे के रूप में मान्यता दी गई है.

Read Also : Liquor Shop Closed : झारखंड में इस माह 5 दिन बंद रहेगी शराब की दुकान, अधिसूचना जारी

Dry Days : ड्राई डे में यहां परोसी जाएगी शराब

एल-15 और एल-15एफ लाइसेंस रखने वाले होटलों को अपने मेहमानों को शराब परोसने की अनुमति ड्राई डे में भी होती है. ड्राई डे के दौरान शराब की बिक्री के निलंबन पर लाइसेंसधारी दुकान मालिकों को कोई मुआवजा नहीं दिया जाता है. आबकारी विभाग ने लाइसेंसधारियों को आदेश का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है. आदेश का उल्लंघन करने पर दंड और जुर्माना लगाया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >