Liquor Shops Close : दिवाली में कितने दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें? यहां देखें पूरी लिस्ट

Liquor Shops Close : अक्टूबर के महीने में अब केवल 1 दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी. ऐसे इस महीने 6 दिन दुकान बंद रहने वाले थे लेकिन 5 दिन बीत चुका है. यहां देखें पूरी लिस्ट

Liquor Shops Close : शराब पीने के शौकीन लोगों को एक बार इस खबर पर नजर जरूर दौड़ा लेनी चाहिए. जी हां…ऐसा न हो कि वे शराब की दुकान पहुंचे और वो बंद हो. त्योहार के इस सीजन में उनको यह जानकारी रखनी चाहिए कि कब-कब शराब की दुकान बंद रहेगी. दरअसल, …दिल्ली के लिए आबकारी विभाग द्वारा अधिसूचना पिछले महीने ही जारी कर दी गई थी जिसके अनुसार, अक्टूबर और नवंबर में कई राष्ट्रीय छुट्टियों पर दिल्ली में शराब की दुकानें बंद रहने वालीं हैं.

नेशनल हॉलीडे के अलावा, चुनाव संबंधी कारणों से भी कुछ खास तारीखों पर शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का काम किया गया था. 19 सितंबर आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई थी जिसमें कहा गया है, दिल्ली आबकारी नियम, 2010 के नियम 52 के प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए यह आदेश दिया जाता है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में निम्नलिखित तारीख को ‘ड्राइ डे’ रहेगा.

Dry Day October: जानें कब-कब बंद रहेंगी शराब की दुकानें?

Dry Day List October: अक्टूबर में ‘ड्राइ डे’ किस दिन रहेगा.


-2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन शराब की दुकानें बंद थीं.
-5 अक्टूबर को चुनाव संबंधी काम की वजह से शराब की दुकानें बंद थीं.
-8 अक्टूबर को हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर शराब की दुकानें बंद थीं.
-12 अक्टूबर को दशहरा को लेकर शराब दुकान बंद थी.
-17 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती को लेकर शराब की दुकान बंद थी.
-31 अक्टूबर को दिवाली को लेकर शराब दुकान बंद रहने वाली है.


यानी अक्टूबर में अब कुल 1 दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी.

Read Also : देश में घटने वाले हैं पेट्रोल-डीजल के दाम? पेट्रोलिमय मंत्री ने कही बड़ी बात

Dry Day List November : जानें नवंबर में ड्राई डे कब कब होने वाला है.

-15 नवंबर को गुरु नानक गुरुपर्व पर ड्राई डे रहने वाला है. यानी शराब की दुकान बंद रहेगी.
-24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस है इसलिए इस दिन ड्राई डे रहेगा.

ड्राई डे के दिन कहां मिलेगी शराब

अधिसूचना में इस बात का जिक्र है कि, ड्राई डे प्रतिबंध एल-15 और एल-15एफ लाइसेंस वाले होटलों पर लागू नहीं होगा, जिससे उन्हें इन अवधि के दौरान लोगों को शराब परोसने की अनुमति मिल जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >