नमाज पढ़ रहे थे लोग, मस्जिद में अचानक घुस गया तेंदुआ, मचा हंगामा

Maharajganj News : मस्जिद में लोग नमाज पढ़ रहे थे. इस बीच वहां तेंदुआ घुस गया. जानें फिर क्या हुआ आगे?

Maharajganj News : उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में पिछले एक सप्ताह से तेंदुए का आतंक लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है. अब तक लोग घर से बाहर अकेले निकलने से परहेज कर रहे थे, लेकिन तेंदुआ खुलेआम रिहायशी इलाकों में घूमता नजर आया. शनिवार सुबह लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझौली में स्थित एक मस्जिद में तेंदुआ घुस आया, जिसके बाद दहशत मच गई. तेंदुआ ने वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया. इसमें चार लोग घायल हो गए. तेंदुए को पकड़ने के लिए स्थानीय लोगों ने जाल बिछाया और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद उसे काबू में किया. हालांकि, तेंदुए को पकड़ने के बाद उसकी मौत हो गई. स्थानीय प्रशासन ने इस घटना की जानकारी वन विभाग को दी है.

तेंदुए की बॉडी को वनकर्मी अपने साथ ले गए

सूचना पाकर मौके पर वन विभाग के अधिकारी पहुंचे. अभी मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. वन विभाग ने तेंदुए के शव को कब्‍जे में ले ल‍िया है. इस बीच तेंदुए के हमले से घायल हुए लोगों को सीएचसी लक्ष्मीपुर में भर्ती कराया गया है. स्थानीय लोगों ने बताया क‍ि मस्जिद में मौजूद लोगों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए मछली मारने वाला जाल लगाया था. इसमें तेंदुए फंस गया.

वन व‍िभाग के अध‍िकारी कर रहे हैं जांच

सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के लक्ष्मीपुर रेंज के रेंजर वेद प्रकाश शर्मा ने जानकारी दी कि तेंदुए के शव को कब्जे में ले लिया गया है. उन्होंने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है. तेंदुए की मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. वन विभाग ने स्थानीय निवासियों को आश्वस्त किया है कि उचित कदम उठाए जाएंगे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.

ये भी पढ़ें : Video: 15 दिनों बाद पकड़ा गया खूंखार तेंदुआ, दर्जनों लोगों को किया था जख्मी, देखिए रेस्क्यू का वीडियो

तेंदुए के हमले में कई लोग पहले भी हुए घायल

पुरंदरपुर क्षेत्र के विशुनपुर कुर्थिया में तीन दिन पहले ईंट भट्ठे पर काम के दौरान तेंदुए ने एक मजदूर पर हमला किया था. हमले में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया था. तेंदुए की मौत के बाद इलाके के लोग राहत की सांस ले रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >