Video : वकील का महिला को 'किस' करते वीडियो हुआ वायरल, ऑन कैमरे में कैद हो गया पूरा नजारा

Video : दिल्ली हाईकोर्ट वर्चुअल सुनवाई से पहले वकील का महिला को 'किस' करते वीडियो वायरल हो गया है. इस वीडियो पर यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. आप भी देखें ये वीडियो.

Video : Video : एक वीडियो सामने आया है, जो कथित रूप से दिल्ली हाईकोर्ट की वर्चुअल सुनवाई का बताया जा रहा है. यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. सामान्य कोर्टरूम चर्चा या न्यायिक टिप्पणियों के बजाय, इस क्लिप में एक वकील ऑनलाइन सेशन शुरू होने से ठीक पहले अनुचित व्यक्तिगत व्यवहार करते हुए दिखाई दे रहा है. यह घटना कथित तौर पर मंगलवार को घटी. लोग जज के आने का इंतजार कर रहे थे. देखें वीडियो.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वकील अपने कमरे में कोर्ट के यूनिफॉर्म में बैठे हैं. कैमरा कुछ दूरी पर है. केवल उनका चेहरा ही नजर आ रहा है. एक महिला साड़ी में उनके सामने खड़ी दिखाई दे रही है. वकील फिर उसका हाथ खींचते हैं और उसे अपनी ओर लाते हैं. महिला हिचकिचाती नजर आती है और विरोध करती प्रतीत होती है, लेकिन वकील साहब रुकते नहीं. महिला को किस कर लेते हैं. इसके बाद महिला पीछे हट जाती है.

सोशल मीडिया यूजर दे रहे हैं रिएक्शन

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. यूजर इसे दिल्ली हाई कोर्ट का बता रहे हैं और वकील की आलोचना कर रहे हैं. आपको बता दें कि जून में भी गुजरात हाई कोर्ट में वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के दौरान एक व्यक्ति के शौचालय में बैठे हुए वीडियो ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी थी.

गुजरात हाई कोर्ट ने उस व्यक्ति को 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया और 15 दिन की सामुदायिक सेवा करने का आदेश दिया. कोर्ट ने यह कार्रवाई उसकी अनुशासनहीनता और शिष्टाचार का उल्लंघन करने के कारण की, ताकि न्यायपालिका में मर्यादा बनाए रखी जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >