Video: हिमाचल में डरावनी रात! मची अफरा-तफरी, जमीन धंसते ही घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग

खराब मौसम को देखते हुए कुल्लू प्रशासन ने लोगों से नदियों और नालों से दूर रहने और बेवजह यात्रा नहीं करने की अपील की है. इस बीच शिमला में भूस्खलन का वीडियो सामने आया है. जमीन धंसने के डर से लोग पूरी रात जागते रहे और इलाके में दहशत का माहौल बना रहा.

Video: हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में शुक्रवार (10 जुलाई) को हुई भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ. कई सड़कें बंद हो गईं, पुलों को नुकसान पहुंचा और अलग-अलग हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए. बारिश के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. शिमला के न्यू शिमला के पास रजहाना गांव में मूसलाधार बारिश के बाद भूस्खलन (लैंडस्लाइड) हो गया. इसकी चपेट में आने से कई गाड़ियां बुरी तरह डैमेज हो गए. इसका वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी किया है. देखें वीडियो.


एक स्थानीय डॉक्टर पारस प्रकाश ने बताया कि इलाके में लोगों के बीच डर का माहौल है. उनके मुताबिक, इमारतों के नीचे की जमीन लगातार धंस रही है. उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी प्रशासन को पहले ही दे दी गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि अगर प्रशासन ने जल्द इलाके को सुरक्षित नहीं किया, तो कई इमारतें गिर सकती हैं. इसलिए समय रहते जरूरी कार्रवाई करनी होगी.


उन्होंने कहा कि 11 जुलाई यानी शनिवार सुबह 3 बजे से लोग घर के बाहर निकले हुए हैं. बिजली के पोल झुक गए हैं. हमने बहुत मुश्किल से अपनी गाड़ियों को घर के बाहर निकाला.


ये भी पढ़ें: मौसम: अगले 5 दिन बरसेंगे बादल, जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडु तक बारिश का अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट

शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने हिमाचल प्रदेश में 15 जुलाई तक कई जगहों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 16 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. विभाग ने लोगों को भूस्खलन, अचानक बाढ़, पेड़ गिरने और सड़कें बंद होने जैसे खतरों से सतर्क रहने की सलाह दी है. वहीं, लगातार बारिश से टेलीकम्युनिकेशन सर्विस प्रभावित होने के बाद दूरसंचार विभाग (DoT) ने चंबा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और मंडी के थुनाग इलाके में इंट्रा-सर्किल रोमिंग (ICR) सुविधा शुरू कर दी है, ताकि लोग किसी भी नेटवर्क से मोबाइल सेवा का इस्तेमाल कर सकें.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >