Kunal Kamra Row: कुणाल कामरा पर BMC का चला हथौड़ा, हैबिटेट स्टूडियो ढहाया

Kunal Kamra Controversy: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर विवादास्पद ‘गद्दार’ टिप्पणी करने वाले स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा पर BMC ने बड़ा एक्शन लिया है. उसके स्टूडियो को ढहाया गया.

Kunal Kamra Controversy: कॉमेडियन कुणाल कामरा को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी करना भारी पड़ गया. खार इलाके में जिस स्टूडियो में उसने कार्यक्रम किया था, उसे सोमवार को मुंबई नगर निगम (BMC) ने हथौड़ा चलाया और ध्वस्त कर दिया. कामरा ने इसी स्टूडियो में शिंदे पर यह टिप्पणी की थी. हैबिटेट स्टूडियो और यूनिकॉन्टिनेंटल होटल में रविवार देर रात गुस्साए शिवसैनिकों द्वारा तोड़फोड़ किए जाने के एक दिन बाद बृहन्मुंबई नगर निगम ने यह कार्रवाई की है.

कुणाल कामरा के स्टूडियो पर क्यों चला हथौड़ा?

बीएमसी ने होटल के बेसमेंट में बनाए गए अस्थायी स्टूडिया से जुड़ी सभी कंस्ट्रक्शन को ढहा दिया. अधिकारी ने बताया, “स्टूडियो को इसलिए हटाया गया क्योंकि बेसमेंट में इसे बनाने के लिए अनुमति नहीं ली गयी थी. बीएमसी होटल की जांच करेगी कि सब कुछ अनुमति प्राप्त योजना के अनुसार है या नहीं.”

कामरा के स्टूडियो पर शिवसेना के कार्यकर��ताओं ने भी किया था हमला

बीएमसी की कार्रवाई से पहले कॉमेडियन कुणाल कामरा के हैबिटेट स्टूडियो पर शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने हमला बोला था. कार्यकर्ताओं ने स्टूडिया में जमकर तोड़फोड़ मचायी थी. तोड़फोड़ की घटना के बाद स्टूडियो ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा था, “हमें निशाना बनाकर की गई तोड़फोड़ की घटना से हम स्तब्ध हैं, चिंतित हैं और बेहद टूट गए हैं.” स्टूडियो ने कहा, “हाल की घटनाओं ने हमें इस बारे में फिर से सोचने के लिए मजबूर कर दिया है कि कैसे हमें हर बार दोषी ठहराया जाता है और निशाना बनाया जाता है, जैसे कि हम कलाकार के प्रतिनिधि हों.”

कामरा का कार्यक्रम जिस स्टूडिया में हुआ था, वहीं हुआ था ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो

कामरा का कार्यक्रम हैबिटेट स्टूडियो में हुआ था और यह वही स्थान है जहां ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो फिल्माया गया था और उसके बाद पिछले महीने बड़ा विवाद हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >