Kolkata Law Student Assault: पीड़िता को दो आरोपियों ने कॉलेज के अंदर घसीटा, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

Kolkata Law Student Assault : एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को संदेह है कि लॉ कॉलेज की छात्रा ने विवाह प्रस्ताव को ठुकरा दिया था. इस वजह से उसके साथ बलात्कार किया गया. मामले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इसमें जो नजर आ रहा है वो और छात्रा के द्वारा लगाए गए आरोप में मिलान होता दिख रहा है.

Kolkata Law Student Assault : कोलकाता पुलिस सूत्रों के हवाले से एक खबर प्रकाशित की है. रिपोर्ट में कहा गया है कि सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें कथित रूप से सामूहिक बलात्कार की शिकार लॉ छात्रा को दो आरोपी गेट से घसीटकर दक्षिण कलकत्ता विधि महाविद्यालय परिसर के अंदर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं. यह घटना पिछले सप्ताह 25 जून को कोलकाता के कस्बा इलाके में स्थित कॉलेज के अंदर हुई थी.

पुलिस के अनुसार, साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ. इसे कॉलेज परिसर में गार्ड रूम के अंदर दो वरिष्ठ छात्रों और एक पूर्व छात्र ने अंजाम दिया. एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो में पीड़िता की शिकायत में जो बात कही गई है वो दिख रही है. छात्रा ने कहा था कि मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा ने दो अन्य लोगों को उसे जबरन गार्ड रूम में ले जाने का निर्देश दिया था.

सीसीटीवी फुटेज से महिला के आरोपों की पुष्टि

एक पुलिस अधिकारी ने एनडीटीवी को बताया, “सीसीटीवी फुटेज से महिला के आरोपों की पुष्टि होती है. इसमें तीनों आरोपियों, सुरक्षा गार्ड और पीड़िता की हरकतें दिखाई दे रही हैं. हम फिलहाल फुटेज की जांच कर रहे हैं.” कोलकाता पुलिस ने शुक्रवार को गैंगरेप के सिलसिले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें से दो कॉलेज के मौजूदा छात्र हैं जबकि तीसरा मनोजित मिश्रा पूर्व छात्र है. पीड़िता ने घटना के एक दिन बाद 26 जून को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

विवाह प्रस्ताव ठुकराने के बाद किया गया बलात्कार

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को शक है कि लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया क्योंकि उसने मुख्य आरोपी के विवाह प्रस्ताव को ठुकरा दिया था. आरोप है कि मनोजीत ने छात्रा के साथ बलात्कार किया, जबकि अन्य दो ने बाद में उसे ब्लैकमेल करने के लिए वीडियो शूट किया. मनोजीत मिश्रा तृणमूल की युवा शाखा का हिस्सा हैं, लेकिन पार्टी ने जोर देकर कहा है कि इससे उन्हें कठोरतम सजा से सुरक्षा नहीं मिलेगी. इस मुद्दे पर राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी से अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >