Kolkata Doctor Murder Case: 'आरोपियों को बचाने की हुई कोशिश', डॅाक्टर मर्डर केस में राहुल गांधी ने लगाया गंभीर आरोप

Kolkata Doctor Murder Case: कोलकाता जूनियर डॉक्टर मर्डर केस को लेकर देशभर में उबाल है. जूनियर डॉक्टर लगातार घटना की निंदा करते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

Kolkata Doctor Murder Case: कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ निर्भया जैसी हैवानियत की गई थी. दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई. घटना को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. इस बीच कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस मामले को लेकर गंभीर ओराप लगाया है. उन्होंने मामले पर एक्स में एक लंबा पोस्ट डाला है.

आरोपियों को बचाने की हुई कोशिश: राहुल गांधी

कोलकाता डॉक्टर दुष्कर्म-मर्डर केस में राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने एक्स पर पोस्ट डालकर कहा, कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ हुई दुष्कर्म और मर्डर की वीभत्स घटना से पूरा देश स्तब्ध है. उसके साथ हुए क्रूर और अमानवीय कृत्य की परत दर परत जिस तरह खुल कर सामने आ रही है, उससे डॉक्टर्स कम्युनिटी और महिलाओं के बीच असुरक्षा का माहौल है. पीड़िता को न्याय दिलाने की जगह आरोपियों को बचाने की कोशिश अस्पताल और स्थानीय प्रशासन पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है.

किस भरोसे अभिभावक अपनी बेटियों को पढ़ने बाहर भेजें?

राहुल गांधी ने महिला सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा करते हुए अपने पोस्ट में आगे लिखा, इस घटना ने सोचने पर मजबूर कर दिया है कि अगर मेडिकल कॉलेज जैसी जगह पर डॉक्टर्स सेफ नहीं हैं तो किस भरोसे अभिभावक अपनी बेटियों को पढ़ने बाहर भेजें? निर्भया केस के बाद बने कठोर कानून भी ऐसे अपराधों को रोक पाने में असफल क्यों हैं?

महिला सुरक्षा पर राहुल गांधी ने सभी दलों को एकसाथ आने का आह्वान किया

राहुल गांधी ने महिला सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए सभी दलों को इस मुद्दे पर साथ आने की अपील की. राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा, हाथरस से उन्नाव, और कठुआ से लेकर कोलकाता तक महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ती घटनाओं पर हर दल, हर वर्ग को मिलकर गंभीर विचार-विमर्श कर ठोस उपाय करने होंगे.

राहुल गांधी ने कोलकाता निर्भया केस में कड़ी सजा की मांग की

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कोलकाता निर्भया केस में कड़ी से कड़ी सजा की मांग करते हुए अपने पोस्ट में लिखा, मैं इस असहनीय कष्ट में पीड़िता के परिवार के साथ खड़ा हूं. उन्हें हर हाल में न्याय मिले और दोषियों को ऐसी सजा मिले जो समाज में एक नजीर की तरह प्रस्तुत की जाए.

कोलकाता डॉक्टर मर्डर केस में एक्शन में सीबीआई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >