Kolkata Doctor Murder Case: पद्म पुरस्कार विजेताओं ने लिखा PM Modi को पत्र, अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Kolkata Doctor Murder Case: कोलकाता के जघन्य दुष्कर्म और हत्याकांड मामले पर पद्म पुरस्कार से सम्मानित सत्तर से ज्यादा लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. उन्होंने के अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

Kolkata Doctor Murder Case: कोलकाता के आरजी मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और मर्डर मामले ने पूरे देश को झकझोर दिया है. दुष्कर्म और हत्या का पूरे देश में विरोध हो रहा है. देशभर के डॉक्टर हड़ताल पर हैं. सुप्रीम कोर्ट ने घटना पर स्वतः संज्ञान लिया है. इसी कड़ी में पद्म पुरस्कार से सम्मानित 70 से ज्यादा विजेताओं ने घटना को लेकर पीएम मोदी को पत्र लिखा है. अपने पत्र में इन्होंने कोलकाता के जघन्य दुष्कर्म और हत्याकांड के अपराधियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की मांग की है. इससे पहले  शनिवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने भी प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर अपनी 5 मांगे रखी थी.

सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान लिया
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है. रिपोर्ट के मुताबिक मामले की सुनवाई सीजेआई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ करेगी.

दिल्ली में डॉक्टरों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी
कोलकाता की घटना को लेकर दिल्ली में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन प्रदर्शन का रविवार को एक सप्ताह पूरा हो गया. दिल्ली रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने रविवार को घटना के विरोध में कैंडल मार्च भी निकाल रहे हैं. वहीं, डॉक्टरों की हड़ताल के कारण मरीजों को काफी असुविधा हो रही है. उनका इलाज नहीं हो पा रहा है. हड़ताल के कारण एम्स, सफदरजंग अस्पताल, राम मनोहर लोहिया अस्पताल सहित दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में ओपीडी और डायग्नोस्टिक्स समेत गैर-आपातकालीन सेवाएं हड़ताल के कारण प्रभावित हैं.

Also Read: UP Big Accident: ‘तेज आवाज के साथ सुनाई दी चीख-पुकार’, बुलंदशहर में बस और पिकअप वैन की टक्कर में 10 की मौत

JDU विधायक गोपाल मंडल पर पार्टी के ही नेता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >