Kolkata Doctor Murder Case: जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी का होगा साइकोलॉजिकल टेस्ट, कोलकाता पहुंची CFSL की टीम

Kolkata Doctor Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक जूनियर डॉक्टर की दुष्कर्म और हत्या को लेकर देशभर में भारी गुस्सा और आक्रोश है. डॉक्टर लगातार प्रदर्शन और हड़ताल कर रहे हैं. अब इस मामले में बड़ी खबर है कि आरोपी का साइकोलॉजिकल टेस्ट किया जाएगा.

Kolkata Doctor Murder Case: कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी का साइकोलॉजिकल टेस्ट किया जाएगा. इसके लिए दिल्ली से CFSL की टीम शनिवार को कोलकाता पहुंची. टीम आरोपी संजय रॉय का टेस्ट करेगी.

आर जी कर अस्पताल के पूर्व प्राचार्य घोष से सीबीआई ने की पूछताछ

कोलकाता स्थित आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्राचार्य डॉ संदीप घोष एक महिला चिकित्सक से कथित बलात्कार एवं उसकी हत्या के मामले में पूछताछ के लिए शनिवार को लगातार दूसरे दिन केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के समक्ष पेश हुए. अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के पहले दौर में पूर्व प्राचार्य घोष से महिला चिकित्सक की मौत की खबर मिलने के बाद उनकी पहली प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया. उनसे सवाल किए गए कि उन्होंने परिवार को सूचित करने का निर्देश किसे दिया था तथा कैसे और किसने पुलिस से संपर्क किया था. अधिकारी के मुताबिक, घोष से साप्ताहिक ‘रोस्टर’ के बारे में भी पूछा गया, जिसके अनुसार पीड़िता की 36 घंटे या कभी-कभी 48 घंटे तक की ड्यूटी लगाई गई थी. शव मिलने के दो दिन बाद इस्तीफा देने वाले डॉ घोष ने अपने ऊपर हमला होने की आशंका जताई थी, जिसके बाद उनके वकील ने कलकत्ता हाई कोर्ट से उन्हें सुरक्षा मुहैया कराए जाने का अनुरोध किया था. कोर्ट ने उन्हें एकल पीठ से संपर्क करने का निर्देश दिया था.

Also Read: Kolkata Doctor Murder Case: डॉक्टरों की सुरक्षा पर बनेगी कमेटी, सरकार ने Doctors से काम पर लौटने की अपील की

जूनियर डॉक्टर की 9 अगस्त को अस्पताल के सेमिनार हॉल में मिला था शव

परास्नातक प्रशिक्षु चिकित्सक का शव 9 अगस्त को आर जी कर अस्पताल के सेमिनार कक्ष में मिला था. पुलिस ने इस सिलसिले में अगले दिन एक आरोपी को गिरफ्तार किया था. इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है. सीबीआई अधिकारियों ने चिकित्सकों एवं पुलिस अधिकारियों समेत करीब 40 लोगों की सूची तैयार की है, जिनसे वह पूछताछ करेगी. अभी तक 13 लोगों से पूछताछ की है.

अस्पताल के सेमीनार हॉल में अकेले सो रही थी जूनियर डॉक्टर, तभी आरोपी ने किया हमला

पुलिस अधिकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ने महिला चिकित्सक की पहले हत्या की और फिर उससे दुष्कर्म किया. अधिकारी ने बताया, ऐसा सबूत है कि चिकित्सक अस्पताल के सेमीनार हॉल में अकेले सो रही थी तभी आरोपी ने उस पर हमला कर दिया. महिला ने बचने की कोशिश की लेकिन उसकी गला घोटकर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने अपराध के दौरान आरोपी द्वारा पहने कपड़े और जूते भी बरामद किए हैं. अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी घर गया था और उसने अपने कपड़े धोये थे. उसके घर की तलाशी के दौरान उसके जूते भी मिले हैं जिन पर खून के धब्बे थे.

डॉक्टरों की सुरक्षा पर बनेगी कमेटी, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >