Kisan Andolan LIVE Updates : सरकार किसानों से सिर्फ एक फोन कॉल दूर

Farmers Protest in Delhi LIVE Updates: केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन और उग्र होता नजर आ रहा है. 26 जनवरी को दिल्ली के अंदर हुई हिंसा के बाद एक बार ऐसा लगा कि किसानों को आंदोलन कमजोर हो गया है, लेकिन राकेश टिकैट के आंसू ने आंदोलन में एक बार फिर से जान फूंक दिया है. गाजीपुर बॉर्डर में भारी संख्या में किसानों का आना जारी है. इस बीच गृह मंत्रालय ने टिकरी, गाजीपुर और सिंघू बॉर्डर के आस-पास इंटरनेट सेवा बंद कर दिया है. किसान आंदोलन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहे https://www.prabhatkhabar.com/ के साथ…

Live Updates
10:05 PM. 30 Jan 21 4:35 PM. 30 Jan

सरकार किसानों से सिर्फ एक फोन कॉल दूर

अधीर रंजन चौधरी ने बताया, प्रधानमंत्री जी ने कहा कि कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर किसानों से सिर्फ एक फोन कॉल की दूरी पर हैं. किसान नेताओं को कहा गया कि सरकार की तरफ से जो प्रस्ताव आपके सामने पेश किया गया है, जब आप मन बना लेंगे और नतीजे पर पहुंच जाएंगे तो तोमर साहब एक फोन कॉल की दूरी पर हैं.

8:33 PM. 30 Jan 21 3:03 PM. 30 Jan

गृह मंत्रालय ने सिंघू, गाजीपुर और टिकरी बॉर्डर के आस-पास इंटरनेट सेवा किया बंद

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 29 जनवरी को रात 11 बजे से 31 जनवरी को रात 11 बजे तक के लिए सिंघू, गाज़ीपुर, टिकरी बॉर्डर और उनके आस-पास के इलाकों में इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद किया है.

7:05 PM. 30 Jan 21 1:35 PM. 30 Jan

सरकार ने इंटरनेट बंद कर दिया, पानी-बिजली भी बंद कर देते हैं : राजेवाल

किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा है कि ”हम जहां बैठे हैं, वहां पर सरकार ने इंटरनेट बंद कर दिया है, हरियाणा में भी इंटरनेट बंद कर दिया है. कई बार पानी, बिजली बंद कर देते हैं.”

7:05 PM. 30 Jan 21 1:35 PM. 30 Jan

रविवार को बागपत में होगी पंचायत, फिर दिल्ली कूच करेंगे : नरेश टिकैत

भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा है कि कल बागपत में पंचायत करने के बाद हम दिल्ली कूच करेंगे. किसानों पर जो राजनीति हो रही है, उस पर पंचायत में चर्चा करेंगे.

7:05 PM. 30 Jan 21 1:35 PM. 30 Jan

सिंघु बॉर्डर पर भी बड़ी संख्या में की गयी सुरक्षा बलों की तैनाती

तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के 66वें दिन दिल्ली-हरियाणा सीमा पर सिंघु बॉर्डर पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात.

7:05 PM. 30 Jan 21 1:35 PM. 30 Jan

किसान आंदोलन के 66वें दिन टिकरी बॉर्डर पर विरोध जताते किसान

केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के 66वें दिन दिल्ली-हरियाणा सीमा पर टिकरी बॉर्डर पर विरोध जता रहे किसान. भारी संख्या में पुलिस बल तैनात.

मुख्य बातें

Farmers Protest in Delhi LIVE Updates: केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन और उग्र होता नजर आ रहा है. 26 जनवरी को दिल्ली के अंदर हुई हिंसा के बाद एक बार ऐसा लगा कि किसानों को आंदोलन कमजोर हो गया है, लेकिन राकेश टिकैट के आंसू ने आंदोलन में एक बार फिर से जान फूंक दिया है. गाजीपुर बॉर्डर में भारी संख्या में किसानों का आना जारी है. इस बीच गृह मंत्रालय ने टिकरी, गाजीपुर और सिंघू बॉर्डर के आस-पास इंटरनेट सेवा बंद कर दिया है. किसान आंदोलन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहे https://www.prabhatkhabar.com/ के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >