Kisan Andolan LIVE Update : हरियाणा के इन 15 जिलों में इंटरनेट सेवा ठप

Kisan Andolan LIVE Updates: ट्रैक्टर परेड में फैली हिंसा के बाद कमजोर पड़ते किसान आंदोलन पर राकेश टिकैट के आंसू भारी पड़ते नजर आ रहा है. टिकैत के आंसू ने आंदोलन में नई जान फूंक दी है. राकेश टिकैत के समर्थन में आज मुजफ्फरनगर में महापंचायत हो रही है. इधर राकेश टिकैत के भाई नरेश टिकैत ने कहा है कि किसान आंदोलन को निर्णायक स्थिति में पहुंचाएंगे. किसान आंदोलन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहे https://www.prabhatkhabar.com/ के साथ…

Live Updates
10:47 PM. 29 Jan 21 5:17 PM. 29 Jan

हरियाणा के इन 15 जिलों में इंटरनेट सेवा ठप

किसान आंदोलन के मद्देनजर राज्य सरकार ने 15 जिलों में इंटरनेट सेवा ठप की है.

10:21 PM. 29 Jan 21 4:51 PM. 29 Jan

कांग्रेस किसानों के साथ आंदोलन से एक इंच पीछे ना हटें 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज किसान आंदोलन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. यहां इन्होंने किसानों के पक्ष में अपनी बात रखी और कहा तीनों किसान बिल सरकार किसानों के खिलाफ ला रही है, इसलिए किसान आंदोलन कर रहे हैं. अगर सरकार को यह लगता है कि किसान घर जायेंगे तो ऐसा नहीं है. मेरी चिंता है कि यह बढ़ेगा.

10:21 PM. 29 Jan 21 4:51 PM. 29 Jan

महापंचायत  में बोले जयंत चौधरी, किसानों के साथ अन्याय कर रही है सरकरा 

महापंचायत में नेता जयंत चौधरी ने किसानों के पक्ष में अपनी बात रखी उन्होंने कहा सरकार जो भी किसानों के साथ कर रही है वह गलत है.

10:21 PM. 29 Jan 21 4:51 PM. 29 Jan

भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति, आंदोलन में वापस लौटा

गणतंत्र दिवस के दिन हुई हिंसा के बाद किसान आंदोलन से दूर हटे संगठनों में एक संगठन दोबारा वापस लौट गया है.

9:09 PM. 29 Jan 21 3:39 PM. 29 Jan

सिंघु बार्डर के बाद अब टिकरी बोर्डर पर भी किसानों का आंदोलन खत्म करने पहुंचे स्थानीय लोग

गणतंत्र दिवस के दिन हुई ट्रैक्टर रैली के बाद लाल किले पर तीरंगे का अपमान हुए, इसे लेकर किसान आंदोलन कमजोर हो गया अब दिल्ली के बोर्डर पर विरोध कर रहे किसानों के खिलाफ स्थानीय लोग भी उतर रहे हैं. सिंघु बोर्डर के बाद अब टिकरी बोर्डर पर भी स्थानीय लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

9:09 PM. 29 Jan 21 3:39 PM. 29 Jan

दिल्ली के सिंघु बार्डर पर जारी है तनाव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

दिल्ली के सिंघु बोर्डर पर तनाव जारी है, पुलिस ने लाठीचार्ज किया है और आंसु गैस के गोले भी छोड़े हैं. इस हमले में एसएचओ के भी घायल होने की खबर है. उन्होंने इसकी पुष्टि की है कि उन पर हमला हुआ है.

मुख्य बातें

Kisan Andolan LIVE Updates: ट्रैक्टर परेड में फैली हिंसा के बाद कमजोर पड़ते किसान आंदोलन पर राकेश टिकैट के आंसू भारी पड़ते नजर आ रहा है. टिकैत के आंसू ने आंदोलन में नई जान फूंक दी है. राकेश टिकैत के समर्थन में आज मुजफ्फरनगर में महापंचायत हो रही है. इधर राकेश टिकैत के भाई नरेश टिकैत ने कहा है कि किसान आंदोलन को निर्णायक स्थिति में पहुंचाएंगे. किसान आंदोलन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहे https://www.prabhatkhabar.com/ के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >