Kisan Andolan LIVE Updates: टिकरी, धनसा बॉर्डर बंद, झटीकरा बॉर्डर केवल दोपहिया और पैदल यात्रियों के लिए खुला

Kisan Andolan, Farmers protest LIVE Updates : नये कृषि कानूनों (Farm Laws 2020) के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन पिछले 20 दिनों से जारी है और तेज होता जा रहा है. दिल्ली बॉर्डर पर देश के तमाम हिस्सों से आये किसान अपने मांगों को लेकर अड़े हुए हैं और कृषि कानूनों के जारी किसानों का आंदोलन बिल्कुल भी कमजोर पड़ता नजर नहीं आ रहा है. मोदी सरकार और किसानों के बीच कई दौर के बातचीत के बाद भी कोई नतीजा निकलता नहीं नजर आ रहा है. वहीं मंगलवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि सरकार किसान संगठनों से वार्ता जारी रखने को तैयार है. किसान आंदोलन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

10:09 PM. 16 Dec 20 10:09 PM. 16 Dec

टिकरी, धनसा बॉर्डर बंद, झटीकरा बॉर्डर केवल दोपहिया और पैदल यात्रियों के लिए खुला

किसान आंदोलन के कारण टिकरी, धनसा बॉर्डर को बंद कर दिया गया है. यहां से किसी भी तरह के ट्रैफिक मूवमेंट बंद रहेंगे. झटीकरा बॉर्डर केवल दोपहिया और पैदल यात्रियों के लिए खुला है. यह जानकारी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दी.

10:09 PM. 16 Dec 20 10:09 PM. 16 Dec

पंजाब के किसानों को गुमराह करने की हो रही साजिश : कृषि मंत्री तोमर

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने ग्वालियर में किसान सम्मेलन में कहा, पंजाब के किसानों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है. दूसरी तरफ आप जैसे किसान नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों का समर्थन करने के लिए इकट्ठा हुए. मैं आप सब का स्वागत और अभिनंदन करना चाहता हूं.

10:09 PM. 16 Dec 20 10:09 PM. 16 Dec

AAP ने कहा, किसान आंदोलन का हल केंद्र के पास, जिद छोड़े सरकार

सिंघु बॉर्डर पर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, Farm Laws का समाधान केंद्र के पास है, वो अपनी जिद छोड़े और किसानों का आदोलन समाप्त करे. राय ने कहा, यहां पर AAP की तरफ से लोगों को लंगर की सेवा दी जा रही है. AAP के जो भी वलंटियर्स हैं वो रोजाना यहां सेवादार के रूप में काम करते हैं. AAP पूरी तरह से किसानों के समर्थन में है.

10:09 PM. 16 Dec 20 10:09 PM. 16 Dec

दिल्ली बॉर्डरों से किसानों को हटाने संबंधी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर धरना दे रहे किसानों को हटाने के लिये दायर याचिकाओं पर बुधवार को केन्द्र और अन्य राज्यों से जवाब मांगा. प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति वी रामासुब्रमणियन की पीठ ने सुनवाई के दौरान संकेत दिया कि न्यायालय इस विवाद का समाधान खोजने के लिये एक समिति गठित कर सकता है. इस समिति में सरकार और देश भर की किसान यूनियनों के प्रतिनिधियों को शामिल किया जायेगा.

7:56 PM. 16 Dec 20 7:56 PM. 16 Dec

कल होगी मामले पर सुनवाई 

सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को, प्रदर्शनकारी किसान यूनियनों को पक्ष बनाने का आदेश दिया और मामले की आगे की सुनवाई बृहस्पतिवार तक के लिए स्थगित कर दी. न्यायालय ने संकेत दिया कि वह विवाद सुलझाने के लिए देशभर के किसान संगठनों और सरकार के प्रतिनिधियों की एक समिति गठित कर सकती है.

7:56 PM. 16 Dec 20 7:56 PM. 16 Dec

सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस 

सुप्रीम कोर्ट की ओर से किसान संगठनों को नोटिस जारी किया गया. कोर्ट ने इस मुद्दे के जल्‍द समाधान पर जोर देते हुए कहा कि सरकार और किसानों के प्रतिनिधियों की एक कमेटी बनाई जाए ताकि आपसी सहमति से मुद्दों को सुलझाया जा सके.

7:56 PM. 16 Dec 20 7:56 PM. 16 Dec

सिंघु बॉर्डर पर कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों के लिए पेट्रोल पंप को टेंट सिटी में बदला गया.

7:56 PM. 16 Dec 20 7:56 PM. 16 Dec

UP में किसानों का प्रदर्शन हुआ तेज 

किसानों के प्रदर्शन के कारण ट्रैफिक ‍व्यवस्था पर असर पड़ा है. वहीं नोएडा के ADCP रणविजय सिंह ने कहा कि किसान शांतिपूर्ण धरना दे रहे हैं।. दोनों तरफ से ट्रैफिक की व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है. संगठन के लोग यहां आते-जाते रहते हैं. उनके नेतृत्व से बात करने के बाद चीजें मैनेज हो जाती हैं.

7:56 PM. 16 Dec 20 7:56 PM. 16 Dec

दिल्ली और नोएडा के बीच चिल्ला बॉर्डर के लिंक रोड को प्रदर्शनकारियों ने किया जाम

7:56 PM. 16 Dec 20 7:56 PM. 16 Dec

दिल्ली बॉर्डर से हटाए जाएंगे प्रदर्शन कर रहे किसान?

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को किसान आंदोलन से जुड़ी कई याचिकाओं पर सुनवाई होगी. इन याचिकाओं में दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर जाम और कोरोना वायरस संकट को लेकर भी याचिका दायर की गई है.

7:56 PM. 16 Dec 20 7:56 PM. 16 Dec

किसानों के समर्थन में आये पूर्व सैनिक

7:56 PM. 16 Dec 20 7:56 PM. 16 Dec

प्रदर्शन में अब तक 20 किसानों की हुई मौत 

कड़ाके की ठंड में प्रदर्शन कर रहे किसानों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है. वहीं इसकी वजह से कई किसानों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है.किसान नेता ऋषिपाल के अनुसार आंदोलन के दौरान 20 दिनों में 20 किसानों ने अपनी जान गंवायी है. हम 20 दिसंबर को देशभर के गांवों में उन्हें श्रद्धांजलि देंगे.

7:56 PM. 16 Dec 20 7:56 PM. 16 Dec

किसान आंदोलन में कल से शामिल होंगे यूपी के खाप 

उत्तर प्रदेश के कई खापों ने केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के विरोध में किये जा रहे किसान आंदोलन को समर्थन दिया है और वह 17 दिसंबर को दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे.खाप प्रमुखों ने कृषि कानूनों को किसान विरोधी करार दिया और उन्हें वापस लेने की मांग की.

7:56 PM. 16 Dec 20 7:56 PM. 16 Dec

किसान नेताओं की चेतावनी 

दिल्ली बॉर्डर पर डटे किसानों ने मंगलवार को केंद्र सरकार को सख्त चेतावनी दी. किसान नेताओं ने कहा कि सरकार कह रही है कि वह इन कानूनों को वापस नहीं लेगी, हम कह रहे हैं कि हम आपसे ऐसा करवायेंगे. उन्होंने कहा कि अपनी मांगों के लिए वे बुधवार को दिल्ली और नोएडा के बीच चिल्ला बॉर्डर को पूरी तरह जाम कर देंगे.

12:46 PM. 16 Dec 20 12:46 PM. 16 Dec

भारतीय किसान यूनियन का बड़ा ऐलान 

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मंगलवार को उत्तर प्रदेश के किसान संगठन के एक समूह ने मुलाकात की. भारतीय किसान यूनियन (किसान) के सदस्यों ने नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात करने के बाद आंदोलन खत्म करने का ऐलान किया.कृषि मंत्री ने कहा है कि सरकार किसान संगठनों से वार्ता जारी रखने को तैयार है.

मुख्य बातें

Kisan Andolan, Farmers protest LIVE Updates : नये कृषि कानूनों (Farm Laws 2020) के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन पिछले 20 दिनों से जारी है और तेज होता जा रहा है. दिल्ली बॉर्डर पर देश के तमाम हिस्सों से आये किसान अपने मांगों को लेकर अड़े हुए हैं और कृषि कानूनों के जारी किसानों का आंदोलन बिल्कुल भी कमजोर पड़ता नजर नहीं आ रहा है. मोदी सरकार और किसानों के बीच कई दौर के बातचीत के बाद भी कोई नतीजा निकलता नहीं नजर आ रहा है. वहीं मंगलवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि सरकार किसान संगठनों से वार्ता जारी रखने को तैयार है. किसान आंदोलन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >