देशभर में ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ : PM मोदी करेंगे खिलाड़ियों से बात, 4 मुख्य मुद्दों पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के युवा और उभरते खिलाड़ियों से बात करेंगे. ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ के जरिए खेल, युवा नेतृत्व और विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा होगी. कुछ देर के बाद कार्यक्रम की शुरुआत होगी.

पीएम मोदी की यह खास बातचीत देश के 1,500 से ज्यादा स्कूल-कॉलेजों में आयोजित होगी. इसमें देशभर के युवा और खिलाड़ी जुड़ेंगे और खेल के साथ-साथ युवाओं से जुड़े मुद्दों पर पीएम मोदी से सीधे बातचीत करेंगे. इसका मकसद युवाओं को खेलों से जोड़ना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है.

इस कार्यक्रम के जरिए देशभर के युवा और उभरते खिलाड़ी खेलों और युवाओं के भविष्य को लेकर अपने विचार, सुझाव और नए आइडिया सीधे शेयर कर सकेंगे. इसमें आईआईटी, आईआईएम, एनआईटी, एम्स समेत देश के प्रमुख मेडिकल कॉलेज और विश्वविद्यालय भी शामिल होंगे. यानी अलग-अलग संस्थानों के युवा एक प्लेटफॉर्म से जुड़कर खेलों को बेहतर बनाने और देश के विकास में युवाओं की भूमिका पर अपनी बात रख सकेंगे.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे पीएम मोदी

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर के युवाओं और खिलाड़ियों को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी के संबोधन के बाद देशभर में शामिल सभी स्कूल-कॉलेजों और अन्य संस्थानों में कार्यक्रम शुरू होंगे. यानी पहले युवा प्रधानमंत्री मोदी की बात सुनेंगे और उसके बाद अपने-अपने संस्थानों में खेल और युवाओं से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.


ये भी पढ़ें: सीतामढ़ी: 27 अगस्त को होगा ‘खेलो इंडिया डायलॉग’, युवाओं से खेल और फिटनेस पर होगा संवाद

चार मुख्य मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे युवा

इस कार्यक्रम का मकसद युवाओं की सोच और उनकी जमीनी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना है. इसमें युवा चार मुख्य मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे.

  1. पहला, गांव और छोटे शहरों तक खेल की सुविधाएं, अच्छे कोच और खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के ज्यादा मौके पहुंचाना.
  2. दूसरा, 2036 ओलंपिक के लिए अभी से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण देना.
  3. तीसरा, युवाओं को नेतृत्व और सरकारी कामकाज में ज्यादा भागीदारी का मौका देना.
  4. चौथा, युवाओं को नई तकनीक और भविष्य की जरूरतों के हिसाब से कौशल सिखाना, स्वयंसेवा और देश के विकास से जोड़ना.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >