पंजाब को आजाद कराने के लिए हमास की तरह हमला करेगा खालिस्तानी आतंकी पन्नू! वीडियो जारी कर भारत को फिर दी धमकी

गुरपतवंत सिंह पन्नू वीडियो में कहता दिख रहा है कि इजरायल पर आज फिलिस्तीन हमला कर रहा है. इजरायल की तर्ज पर भारत ने पंजाब पर नियंत्रण हासिल करने का काम किया है. जानें वीडियो में और क्या धमकी दी है इस आतंकी ने

खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू लगातार भारत को धमकी देता नजर आता है. उसका एक ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर जारी हुआ है जिसमें वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी देता दिख रहा है. पन्नू ने कहा है कि इजरायल पर आज फिलिस्तीन का हमला हो रहा है. पीएम मोदी को इस हमले से सबक लेने की जरूरत है. वह आगे कहता नजर आ रहा है कि यदि भारत ने पंजाब पर अपना कब्जा जारी रखा तो इसकी प्रतिक्रिया होगी और पीएम मोदी इसके लिए जिम्मेदार होंगे.

भारत को दी हमले की धमकी

खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू वीडियो में नजर आ रहा है कि वह भारत पर उसी तरह हमला करेगा जैसे हमास ने इजरायल पर पिछले दिनों किया है. भारत की सरकार और सीएम भगवंत मान को पन्नू ने इजरायल में हमास के हमले से सीख लेने की सलाह दी है. खालिस्तानी आतंकी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसकी चर्चा यूजर लगातार कर रहे हैं. वीडियो की बात करें तो यह 40 सेकंड का है जिसमें पन्नू भारत के खिलाफ जहर उगलता नजर आ रहा है. उसने कहा कि हम पंजाब को भारत का हिस्सा नहीं मानते हैं. इसे आजाद करवा कर ही हम दम लेंगे.

इजरायल पर हमले का जिक्र

गुरपतवंत सिंह पन्नू वीडियो में कहता दिख रहा है कि इजरायल पर आज फिलिस्तीन हमला कर रहा है. इजरायल की तर्ज पर भारत ने पंजाब पर नियंत्रण हासिल करने का काम किया है. यदि भारत हिंसा करेगा तो हम भी हिंसा शुरू कर देंगे. पन्नू इस वीडियो में कहता नजर आ रहा है कि यदि भारत ने पंजाब पर अपना अतिक्रमण जारी रखा तो निश्चित रूप से इसकी प्रतिक्रिया देखने को मिलेगी. इसके लिए पीएम मोदी और भारत सरकार जिम्मेदार होगी. सिख फॉर जस्टिस वोटिंग में विश्वास रखता है. आप भी वोट पर अपना भरोसा दिखाएं…पंजाब के अलग होने का दिन नजदीक आ गया है.

इजरायल की तरह भयानक मंजर की धमकी

खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने कहा कि यदि पंजाब में रहने वाले लोग फिलिस्तीन की तरह हिंसा शुरू कर दें तो स्थिति विध्वंसक होती नजर आएगी. पंजाब को भारत आजाद करने का काम करे. यदि ऐसा नहीं किया गया तो उसे भी इजरायल की तरह भयानक मंजर देखना पड़ सकता है.

Also Read: India Canada Relations : खालिस्तानी आतंकियों को ‘‘पीछे से बढ़ावा दे रहा’’ है कनाडा?

क्रिकेट विश्व कप को ‘विश्व आतंक कप’ में बदलने की धमकी

आपको बता दें कि पांच अक्टूबर को आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के उद्घाटन मैच को लेकर खालिस्तानी अलगाववादी द्वारा जारी धमकी के बीच मोटेरा और अहमदाबाद के अन्य हिस्सों में स्टेडियम में लगभग 3,500 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था. उद्घाटन मैच से पहले, गुजरात पुलिस ने क्रिकेट विश्व कप को ‘विश्व आतंक कप’ में बदलने की धमकी देने को लेकर प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. अहमदाबाद पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने कहा था कि देश भर के लोगों को एक विदेशी नंबर से भेजे गए पहले से रिकॉर्ड किए गए वॉयस मैसेज के जरिए पन्नू की धमकी मिली थी.

Also Read: चीन ने करवाई खालिस्तानी आतंकी की हत्या! भारत को फंसाने की साजिश का हुआ खुलासा

पन्नू को पहले ही भारत आतंकवादी घोषित कर चुका है

पुलिस ने पन्नू पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत साजिश और नफरत फैलाने के आरोप में मामला दर्ज किया. भारत ने 2020 में पन्नू को पहले ही आतंकवादी घोषित किया है. पंजाब में पन्नू पर 22 आपराधिक मामले दर्ज हैं. एसएफजे को भारत सरकार ने 2019 में प्रतिबंधित किया था.

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >